धनिया पंजीरी
This post is also available in: English
धनिया पंजीरी एक भारतीय मिठाई है जिसे विशेष रूप से प्रसाद के लिए जन्माष्टमी त्योहार पर बनाया जाता है।
धनिया पंजीरी के बिना जन्माष्टमी का त्योहार पूरा नहीं होता है। तो आज हम धनिया पंजीरी की रेसिपी बनाना सीखेंगे।
![धनिया पंजीरी](https://www.foodyshoody.com/wp-content/uploads/2022/03/dhaniya-panjiri-recipe.webp)
धनिया पंजिरी क्या है?
धनिया पंजीरी रेसिपी सूखे धनिया के पाउडर से बनाई जाती है जिसे देसी घी में भून कर बनाया जाता है। और इसमें पिसी चीनी और ढेर सारे भुने हुए सूखे मेवे मिलाए जाते है।
पंजीरी आटे से बनाई जाने वाली एक मीठी डिश है। लेकिन यह व्रत के लिए बनाई जाती है इसलिए आटे की जगह हम धनिया पाउडर को बेस के तौर पर इस्तेमाल करते है।
धनिया पंजीरी बनाने की प्रक्रिया भी आटे की पंजीरी की तरह ही है। जन्माष्टमी में लोग प्रसाद के तोर पर इसको ग्रहण करते है।
आप मेरे अन्य मीठे व्यंजनों को भी आप टॉय कर सकते हैं जो विशेष रूप से व्रतों के लिए बनाए जाते हैं।
सूखी नारियल की बर्फी
आलू का हलवा
साबूदाना खीर
लौकी की खीर
रसमलाई
आप बाकि के व्रत व्यंजनों को भी पढ़ सकते हैं। इसमें कुट्टू की पुरी, व्रत के लिए पनीर पकोड़ा, आलू टमाटर की सब्जी, साबूदाना वड़ा, साबूदाना खिचड़ी, व्रत के लिए आलू चाट, व्रत के लिए शाही पनीर, व्रत के लिए आलू रायता, व्रत के लिए धनिया पुदीना चटनी और कई अन्य व्यंजन शामिल हैं।
धनिया पंजिरी रेसिपी वीडियो
धनिया की पंजीरी कैसे बनाते हैं
Ingredients
- 1 कप धनिया पाउडर
- ½ कप देसी घी
- 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 7-10 काजू बारीक कटे हुए
- ताल मखाने मुट्ठी भर
- 1 कप पिसी चीनी या बूरा
- बादाम बारीक कटा हुआ
- किशमिश मुट्ठी भर
Instructions
- गैस पर एक पैन गरम करें। जैसे ही यह गर्म हो जाए इसमें 2 बड़ी चम्मच देसी घी डालें।
- घी पिघलने के बाद इसमें धीमी आंच पर ताल मखाना डाल दीजिए। उन्हें लगभग 1½ मिनट के लिए या कुरकुरा और भूरा होने तक भुने करें। इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए।
- फिर से 1 बड़ी चम्मच घी डालकर इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश को भून लीजिए।
- अब कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालकर 1 से 1½ मिनिट तक भून लें। इन्हें एक प्लेट में निकाल कर एक तरफ रख दें।
- पैन में 2-3 बड़ी चम्मच देसी घी डालकर 1 कप धनिया पाउडर डाल दीजिए।
- इसे अच्छी तरह मिला लें और इसे लगभग डेढ़ मिनट तक या सुगंध आने तक और इसका रंग बदलकर गहरा होने तक भून लें।
- गैस बन्द कर दीजिये, फिर इसमें पिसी चीनी या बूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए।
- इस मिश्रण में भुने हुए मेवे डालें और आपकी धनिया पंजीरी तैयार है।
धनिया पंजीरी कितने दिन तक रखा जा सकता है?
धनिया पंजीरी को आप एयर टाइट डब्बे में 10-15 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
टिप्स
- अधिक स्वाद के लिए आप इलायची के बीज डाल सकते हैं।
- आप इसमें अधिक पौष्टिक स्वाद जोड़ने के लिए पिस्ता, अखरोट आदि मिला सकते हैं।
- अगर आपके धनिये के पाउडर का स्वाद थोड़ा कड़वा है तो इसका मतलब है कि यह अच्छी तरह से भुना नहीं है। इस स्थिति से बचने के लिए धनिये को तब तक भूनिये जब तक कि उसका रंग गहरा न हो जाये और उसके भुनने की महक आ जाए।