रसमलाई भारत की बहुत ही लोकप्रिय मिठाईयो में से एक है। इस पोस्ट में मैं आपको घर में रसमलाई बनाने की विधि बताऊँगी।
यह रसमलाई रेसिपी बनाने में बहुत आसान है। मैंने रसमलाई बनाने की रेसिपी वीडियो में बताई है।
इस रसमलाई का स्वाद ठीक बाजार में मिलने वाली रसमलाई जैसा ही होगा।

इस रसमलाई रेसिपी में, हम पहले छेना बनाएंगे। फिर हम इसके लिए दूध तैयार करेंगे।
यह एक लोकप्रिय बंगाली मिठाई है। इस रेसिपी में सबसे महत्वपूर्ण छेना को सही से बनाना है। नहीं तो ये सही नहीं बनेगी।
हम मिठाई की दुकान से रसमलाई लाकर खाते थे। लेकिन जब मैंने घर पर रसमलाई को बनाया, तो यह बहुत बढ़िया बनी थी। उसके बाद मैं इसे अक्सर घर पर बनाती हूँ।
मैं अपने स्वाद के अनुसार इसमें मीठा रखती हूँ। इस रसमलाई रेसिपी को घर पर जरुर बनाए। आप को ये जरूर पसंद आयेगी ।
आप मीठे में आलु हलवे की रेसिपी और साबुदाना खीर रेसिपी को भी ट्राई कर सकते हैं।
रसमलाई बनाने की विधि | रसमलाई कैसे बनाई जाती है
Ingredients
छेना / पनीर के लिए
- 1 लीटर दूध
- 2 चम्मच नींबू का रस
- पानी
रबड़ी के लिए
- 1 लीटर दूध
- 250-300 ग्राम चीनी
- 10-12 केसर
- इलायची पाउडर
- 8-10 बादाम कटे हुए
- 10-12 पिस्ता कटा हुआ
चाशनी के लिए
- 100 ग्राम चीनी
- पानी
Instructions
छेना बनाने के लिए
- दूध को गैस पर उबालें।
- उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसे कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने दें।
- नींबू के रस में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं
- धीरे-धीरे दूध में एक एक चम्मच रस डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
- धीरे-धीरे फिर से मिश्रण में नींबू का रस का एक चम्मच डालें और इसे अच्छी तरह से हिलाएं।
- सारे नींबू का रस डालने के बाद दूध को एक तरफ रख दें।
- 5-7 मिनट के बाद यह फट जाएगा।
- साफ कपड़ा लें, और फटे वाले दूध को छान ले।
- इसे पानी से साफ करें ताकि नींबू के रस या सिरके की गंध चली जाए। इसमें से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए इसे हाथ से निचोड़ ले ।
- इसे एक प्लेट में रखें।
- इसे हाथ से मसल लें और एक लोई बनाएं
- कुछ समय बाद यह नरम हो जाएगा।
रसमलाई के लिए दूध बनाने के लिए
- दूध को उबालें
- उबाल आने पर गैस को कम कर दे।
- 10-12 केसर के तार और इलाईची का पाउडर डाले ।
- दूध में कुछ कटा हुआ पिस्ता और बादाम डाले
- कुछ मिनटों तक इसे हिलाते रहें। दूध गाढ़ा होकर आधी मात्रा में रह जाएगा।
- इसमें 100 ग्राम चीनी मिलाएं।
- जब चीनी पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
छैना को आकार देने के लिए
- छैना में 1 चम्मच मकई का आटा या अरारोट डाल इसे और अधिक नरम बनाने के लिए। फिर इसे अच्छे से मिलाएं
- छैना की छोटे गोले बना ले और इसे थोड़ा सा चपटा करे अपने हाथों के बीच में दबा कर।
चाशनी बनाने की विधि
- पतीला में एक कटोरी पानी लें।
- चाशनी बनाने के लिए 250 से 300 ग्राम चीनी डालें।
- पानी उबा ले।
- उबलते पानी में कुछ छैना के गोले डालें। एक बार में सभी गोले ना डाले।
- इसे ढककर तेज आंच पर 15-20 मिनट तक उबालें। इसे 2-3 मिनट बाद बीच बीच में हिलाते रहें।
- गोलों को उबालने के बाद उनका आकार बढ़ जाएगा।
- उसे ठंडा हो जाने दें।
- इसमें से अतिरिक्त चाशनी निकालने के लिए चम्मच से निचोड़ें। और इसे दूसरे कटोरे में रखें।
रसमलाई बनाने की विधि
- छैना के गोलों के ऊपर रबड़ी डालें।
- इसे 3-4 घंटे के लिए अलग रख दें ताकि वे दूध को सोख सकें।
- ठंडा होने के लिए 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- इसे ठंडा ही परोसे ।
रसमलाई बनाने की विधि का वीडियो
क्या आपने इस रेसिपी को try किया?
अपनी डिश की फोटो खीचे और Instagram में @foodyshoodyofficial या टैग करे #foodyshoodyofficial को ।
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।
अगर आप इस रेसिपी के बारे में कुछ भी पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट सेक्शन (comment section) में बता सकते हैं।
इस पोस्ट को अपने facebook, instagram, twitter, Pinterest पर शेयर करें।
Never miss a recipe.
Subscribe to our newsletter and get yummy recipes and kitchen tips to your email inbox.