पाव भाजी मुंबई में सबसे अधिक स्ट्रीट फूड में खाया जाता है। हम घर पर ही मुंबई स्टाइल पाव भाजी रेसिपी बनाएंगे।
यह स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। और इसका स्वाद मुंबई की पाव भाजी जैसा है।
मैं आपको पाव भाजी रेसिपी के स्टेप्स फोटो और वीडियो में बताऊँगी। आपको यह भी पता चल जाएगा कि इसे ठीक से कैसे बनाया जाए।

पाव भाजी क्या है?
पाव भाजी भारत का एक स्ट्रीट फूड है। इसकी शुरुआत मुंबई में हुई थी। और वहां का सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड में से एक है।
पाव ब्रेड से बना होता है । और भाजी में बहुत सारी सब्जियाँ, मसाले और मकखन दाल के बनाते है। पाव भाजी को धनिया की चटनी और कटी हुई प्याज के साथ परोसा जाता है। इसीलिए इसे पाव भाजी कहा जाता है।
पाव भाजी का आविष्कार किसने किया था?
यह मुंबई में 1850 के दशक में मशहूर हुई थी। यह कपड़ा मिल मजदूरों के लिए दोपहर का खाना थी। आप इसके बारे में और अधिक पढ़ सकते हैं।
लेकिन कुछ सालों के बाद, यह पूरे मुंबई में लोकप्रिय हो गई। और धीरे-धीरे इसे रेस्तरां और सड़क पर स्ट्रीट फूड के रूप में बनाया जाने लगा।
लेकिन यह ना केवल मुंबई में लोकप्रिय है। यह भारत के अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय है। यह एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड भी है।
ठेले वाले और रेस्तरां इन्हे बड़े तवे पर बनाते है। लेकिन घर पर आप इसे फ्राई पैन या कढाई में बना सकते हैं। मैंने भी इसे कड़ाही में बनाया है।
पाव भाजी का स्वाद अपने अनोखे पाव भाजी मसाले के कारण बहुत अच्छा लगता है। आप रेडीमेड पाव भाजी मसाला का उपयोग कर सकते हैं या अपने घर के बने मसाले का उपयोग कर सकते हैं। मैं MDH पाव भाजी मसाला का उपयोग करती हूँ। आप एवरेस्ट, कैच, बादशाह आदि जैसे अन्य ब्रांडों के पाव भाजी मसाले का उपयोग कर सकते हैं।
आम तौर पर स्ट्रीट फूड विक्रेता अपने भाजी में प्याज, आलू, टमाटर, मटर, शिमला मिर्च को बनाते हैं। लेकिन आप इसमें गोभी, बीन्स, गाजर आदि भी मिला सकते हैं।
वे लागत की कमी के कारण इसे नही डालते हैं। लेकिन आप इन्हें अपने घर के बने भाजी में शामिल कर सकते हैं।
आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली सब्जियों और मसालों की मात्रा और गुणवत्ता पर भाजी का स्वाद निर्भर करता है। और मक्खन भी इसका स्वाद बढ़ता है। अगर इसमें अधिक मक्खन है तो इसका स्वाद अच्छा होगा।
घर में आप अपने स्वाद के अनुसार मसालों को घटा या बढ़ा सकते हैं। यदि आप ज्यादा मसाले पसंद नहीं करते हैं, तो इसमें कम मिर्च डाले।

आप मेरा स्ट्रीट फूड रेसिपी कलेक्शन से और भी रेसिपी सीख सकते हैं जिसमें मैंने विभिन्न स्ट्रीट फूड रेसिपी को बनाना बताया है। उनमें से कुछ नीचे दी गई है।
मोमोज और मोमोज की चटनी बनाने की विधि
मोमोज और मोमोज की चटनी बनाने की विधि
मुझे टिप्पणियों में बताएं कि जब आप बाहर जाते हैं तो आप कौन सी चाट खाते हैं?
पाव भाजी रेसिपी
Ingredients
- 1 बड़े आकार का प्याज
- 2 टमाटर
- 1 छोटे आकार की गोभी कद्दूकस की हुई
- 1-2 शिमला मिर्च
- 2-3 गाजर कद्दूकस की हुई
- 1 छोटी कटोरी बीन्स बारीक कटा हुआ
- 3 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- 1 इंच अदरक छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कटोरी उबली मटर
- 4-5 उबले आलू मसले हुए
- 2 चम्मच नमक या अपने स्वाद के अनुसार
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटी चम्मच हल्दी
- 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
- मक्खन
- 1 छोटी चम्मच तेल
Instructions
- कढ़ाही या बड़े तवे को गरम करें और उसमें 1 चम्मच तेल डालें।
- अब इसमें 3 मक्खन की चकोर डलिया डालें।
- प्याज़ डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं
- इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं। और इसे थोड़ा नरम होने दें।
- इसमें टमाटर डालें और मिलाएं। इसे कुछ मिनट तक पकाए।
- शिमला मिर्च, बीन्स, गाजर और फूलगोभी डालें और मध्यम आँच पर थोड़ा सा पकाए।
- इसमें मटर डालें
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर और 2 चम्मच पाव भाजी मसाला मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक इसका कच्चा स्वाद न चला जाए।
- अब इसमें मसले हुए उबले हुए आलू डालें और मिलाएँ।
- अब 2 चम्मच नमक डालें।
- अब सब्जियों को आलू मैशर से 7-10 मिनट के लिए मैश कर लें।
- इसमें पानी डालें और इसे मैशर से मिलाएं।
- अगर भाजी गाढ़ी है तो और पानी डालें।
- अब इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
- अधिक स्वाद के लिए इसमें 1-2 क्यूब मक्खन डालें।
- 6 पाव लें और बीच से काट लें
- तवा गर्म करें और उस पर मक्खन लगाएं।
- इसके ऊपर थोड़ा पाव भाजी मसाला डालें।
- अब पाव को तवे पर रखें और एक तरफ से भुने।
- इसके ऊपर मक्खन लगाकर पलटें।
- जब वो दोनों तरफ से सिक जाए, इसे पाव भाजी के साथ परोसें।
पाव भाजी रेसिपी वीडियो
क्या आपने इस रेसिपी को try किया?
अपनी डिश की फोटो खीचे और Instagram में @foodyshoodyofficial या टैग करे #foodyshoodyofficial को ।
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।
अगर आप इस रेसिपी के बारे में कुछ भी पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट सेक्शन (comment section) में बता सकते हैं।
इस पोस्ट को अपने facebook, instagram, twitter, Pinterest पर शेयर करें।
Never miss a recipe.
Subscribe to our newsletter and get yummy recipes and kitchen tips to your email inbox.