बेसन का चीला

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

बेसन चीला एक स्वादिष्ट भारतीय नाश्ता है जो बेसन, प्याज और थोड़े से मसालों से बनाया जाता है।

यह पौष्टिक, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला चीला है। यह नाश्ते, या शाम के नाश्ते के लिए खा सकते है।

इसको बनाने की विधि बहुत ही आसान है। बस बेसन में सारी चीजें डालनी है और उसका घोल बनाना है। और फिर हमें इसे तवे पर पकाना है।

आइए घर पर बेसन का चीला बनाने की विधि जानते है।

बेसन का चीला बनाने की विधि

बेसन के चीले के बारे में

चीला पैनकेक का भारतीय संस्करण है। यह अलग अलग आटे से बनाया जाता है और यह मीठा या नमकीन हो सकता है।

बेसन का चीला बेसन से बनता है।

बेसन का चीला कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए हमें बस इसमें कुछ कटी हुई सब्जियां डालनी है।

यह एक परफेक्ट लंच बॉक्स डिश है। बच्चों को भी यह बेसन का चीला बहुत पसंद आता है। अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की नही डालें।

इस संस्करण में, मैंने इसमें केवल प्याज डाला है। आप इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं। टमाटर इसे एक अच्छा खट्टा स्वाद आता है।

आप इसमें पालक, गाजर, शिमला मिर्च, गाजर आदि डाल सकते हैं। इससे ये और भी पौष्टिक हो जाएगा।

मूंग दाल चीला: मूंग की दाल से बना एक और पौष्टिक चीला है। आप इसकी भी रेसिपी टॉय कर सकते है।

बेसन के चीले के साथ क्या परोसें?

बेसन का चीला हरी चटनी जैसे पुदीना और धनिये की चटनी और इमली की चटनी के साथ अच्छा लगता है।

इसके साथ गर्म चाय या कॉफी भी बहुत अच्छी लगती लें।

बेसन चीला वीडियो

बेसन का चीला बनाने की विधि | बेसन का चीला कैसे बनता है

ये स्वादिष्ट बेसन चीला एक भारतीय पैनकेक है जिसे बेसन, प्याज और कुछ मसालों से बनाया जाता है।
Course Snack
Cuisine Indian
Keyword बेसन का चीला कैसे बनता है, बेसन का चीला बनाना, बेसन का चीला बनाने की विधि
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 लोगो के लिए

Ingredients

  • 1 कटोरी बेसन
  • 2-3 बड़ी चम्मच तेल
  • 3 मध्यम आकर की प्याज बारीक कटा हुई
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • पानी
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक

Instructions 

चीले का बैटर बनाना

  • एक बड़े कटोरे में बेसन और बारीक कटा प्याज और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
  • इसमें ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए।
  • इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
  • अब हमें इसका बैटर बनाना है। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें।
  • फिर से थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।
  • कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • हमें इसे इतना पतला करना है की बैटर को तवे पर फैला सके।

बेसन का चीला पकाना

  • गैस पर नॉन स्टिक तवा गरम करें।
  • कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच तेल डालिये।
  • तवे पर 1 चम्मच घोल डालें।
  • धीरे से घोल को गोलाकार दिशा में फैलाएं। इसे धीरे-धीरे फैलाएं ताकि चीला टूट न जाए। गोल आकार का चीला बनाने की कोशिश करे।
  • इस समय सुनिश्चित करें कि गैस की आंच मध्यम से थोड़ी काम हो।
  • चीले के बेस को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • चीले के किनारों पर तेल की कुछ बूंदें डालें।
  • इसे सावधानी से पलटें। और दूसरी तरफ से भी पका लें।
  • दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। और बीच-बीच में सभी तरफ से समान रूप से पकने के लिए दबाएं।
  • आपका बेसन चीला परोसने के लिए तैयार है।

अगर आप इस रेसिपी से संबंधित कुछ पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं। अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी तो please स्टार रेटिंग दीजिये।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो कृपया इसे retweet करे या इसे Facebook या Pinterest पर share करे।