Aam Panna in Hindi

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

आज हम बिलकुल पारम्परिक तरीके से आम पन्ना की रेसिपी बनाना सीखेगे। ये शरीर को ताजा करने वाला पेय है जो कच्चे आम और कुछ मसालों से बनाया जाता है।

ये उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। यह गर्मी में शरीर की गर्मी को तुरंत शांत करता है। मैं इसको पुदीने के साथ बनाती हूँ। ताकि यह हमे गर्मी से बचाए।

इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये बहुत ही कम समय में बन जाता है।

Read this recipe in English

aam panna in hindi

आम पन्ना क्या होता है?

यह एक पेय है जिसको गर्मियों में जाता है। यह कच्चे आम (आम्बी या केरी) से बनाया जाता है।

इसमें थोड़ा तीखा, थोड़ा मीठा, जीरा और काले नमक का स्वाद होता है।

स्थानीय भाषा में इसे आम पन्ना, केरी का पन्ना कहा जाता है।

आम पन्ना के फायदे

1. इसकी तासीर ठण्डी होती है। यह आपके शरीर को तेज गर्मी में ठंडा करता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।
2. यह पाचन में सुधार करता है।
3. आम पन्ना विटामिन ए और बी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और आयरन से भरपूर होता है।
4. यह आंखों के लिए अच्छा है।
5. यह मधुमेह (हाई शुगर) को कम करने में मदद करता है
6. यह डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है।

आम पन्ना कब पीना चाहिए?

आम पन्ना पीने का सबसे अच्छा समय जब है तब आप गर्मियों में बाहर जा रहे हैं। यह आपको हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाएगा।

क्या आम पन्ना स्टोर किया जा सकता है?

हाँ, आम पन्ना कुछ घंटों के लिए फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) में रख सकते है।

लेकिन मेरा सुझाव है कि हमेशा ताजा चीज़े ही खाए। इसलिए जब आप इसे पीना चाहते हैं, तो इसे उसी समय बनाए।

क्या आम पन्ना में गुड़ डाल सकते है?

हाँ, आम पन्ना में गुड़ डाल सकते है।

चीनी के बजाय, आम पन्ना को मीठा करने के लिए गुड़ का उपयोग करें।

मैं चीनी का उपयोग करने के बजाय, गुड़ का उपयोग करने की सलाह देती हूँ।

लेकिन गुड़ के कारण आम पन्ना का स्वाद बदल जाएगा। आम पन्ना का रंग भी गुड़ के रंग के अनुसार बदल जाएगा।

aam panna in hindi

गर्मियों में पिये जाने वाले ड्रिंक्स

मेरा सुझाव है कि कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस पीने से बचने की कोशिश करें। उनमें बहुत बड़ी मात्रा में चीनी, कृत्रिम स्वाद (artificial flavour), और अन्य हानिकारक सामग्री होती है।

इसके स्थान पर आप निम्बू पानी (शिकंजी), लस्सी, छाज, नारियल पानी, सत्तू, शर्बत, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि ले सकते हैं।

इन सबकी तासीर ठण्डी होती है। और गर्मियों में ये आपको लू से बचाएंगे।

आप गर्मियों में नीचे लिखी चीज़े भी बना सकते है।

केले का शेक

फ्रूट कस्टर्ड

भरवां आम की कुल्फी

ओरिओ मिल्कशेक

मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी

आम पन्ना बनाने की रेसिपी

आम पन्ना कच्चे आम से बना भारतीय गर्मियों का पेय है।
Course Drinks
Cuisine Indian
Keyword summer
Prep Time 5 minutes
Cook Time 5 minutes
Servings 4 Glass

Ingredients

  • 2 कच्चे आम (आम्बी) आम्बी
  • 10-12 पुदीने की पत्तियां
  • 6-7 चम्मच चीनी या अपने स्वाद के अनुसार
  • ½ नींबू का रस
  • ½ छोटी चम्मच नमक अपने स्वाद के अनुसार
  • ½ छोटी चम्मच काला नमक
  • ½ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

Instructions 

  • प्रेशर कुकर में कच्चे आम (आम्बी) को उबालें। कुकर की दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
  • इसे ठंडा करने के बाद आम को हाथ या चाकू से छील लें
  • आम के बीज से गूदे को हाथ से मसल कर अलग कर ले ।
  • ब्लेंडर जार में गूदा डालें।
  • ताजा 12-15 पुदीने की पत्तियां डालें
  • 6-7 बड़ी चमच्च चीनी डालें (या अपने स्वाद के अनुसार)
  • इसमें ½ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर मिलाएं
  • ½ छोटी चम्मच नमक डाले
  • ½ छोटी चम्मच काला नमक डालें
  • 6-7 बर्फ के टुकड़े डालें
  • ½ गिलास पानी डालें
  • आधे नींबू का रस डालें
  • मिक्सर में ब्लेंड करें।
  • यह थोड़ा गाढ़ा है। अब इसमें 2 गिलास पानी डालें। और एक बार फिर से ब्लेंड करें।
  • ग्लास में परोसें और बर्फ के टुकड़े डालें। और इसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।

Notes

आप अपने स्वाद के अनुसार नमक और चीनी को बढ़ा या घटा सकते हैं।
ब्लेंड करते समय पानी न डालें। आपका आम पन्ना कंसन्ट्रेट तैयार है। आप इसे कुछ दिनों के लिए रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं।
लेकिन, मेरा सुझाव है कि आवश्यकता होने पर हमेशा एक ताज़ा पेय बनाए। लेकिन आप इसे कुछ घंटों के लिए स्टोर कर सकते हैं।

आम पन्ना रेसिपी वीडियो

subscribe to foody shoody channel button