मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी रेसिपी

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

मैंगो शेक (मैंगो मिल्कशेक) एक ठंडा और स्वादिष्ट फ्रूट ड्रिंक है जिसे बस आम, दूध और चीनी को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे तैयार करना बहुत आसान है। और हर अलग तरह के आम के स्वाद के अनुसार इसका स्वाद अलग होता है।

Read this Recipe in English

मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी रेसिपी

आज में आपके साथ मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी की रेसिपी शेयर कर रही हूँ। दोनों को ही बनाना बहुत ही आसान है और दोनों का स्वाद थोड़ा सा अलग है।

भारत में ये गर्मियों में पिया जाने वाला बहुत मशहूर पेय है। इसके ठेले हर जगह पर आपको देखने को मिल जायेंगे। जब में छोटी थी तो इसको बहुत पिया करती थी। अब मैं सब के लिए बनाती हूँ और सब को भी पिलाती हूँ।

आम का शेक बनाते समय हमेशा बिना रेशे वाले आम ले। आम के रेशे इसको पीते वक़्त यह मुंह में आएगे। और ये इसका स्वाद को ख़राब कर देंगे।

हमेशा मीठा आप का उपयोग करे नहीं तो आपको इसमें चीनी ज्यादा डालनी पड़ेगी।

आप मैंगो शेक के अलावा बनाना शेक, स्ट्रॉबेरी शेक, चॉकलेट शेक आदि भी बना सकते है। ये सभी भारत में बहुत पिए जाते है। ये हर जूस की दुकान पर आसानी से मिल जाते है।

इसको पीने से पेट बार जाता है और ये हमें बहुत एनर्जी भी देता है। मेरी जान पहचान में जो भी लोग है सभी को ये बहुत पसंद है।

मैंगो मस्तानी के बारे में जानिए

मैंगो मस्तानी भी एक तरह का मैंगो शेक ही है। ये थोड़ा सा गाढ़ा होता है। और इसमें बहुत सरे ड्राई फ्रूट (मावा), टूटी फ्रूटी और ऊपर से आइस क्रीम (ice cream ) भी डलती है।

देखने में मैंगो मस्तानी बहुत ही अच्छा लगता है। और स्वाद में इन सभी चीज़ो की वजह से भी अच्छा लगता है।

इसको आप व्रतों में भी ले सकते है।

मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी रेसिपी

आइस क्रीम, टूटी फ्रूटी, और मावा ऊपर से मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी को गार्निश किया हुआ।
Course Drinks
Cuisine Indian
Keyword summer
Prep Time 10 minutes
Cook Time 3 minutes
Servings 2 लोगो के लिए
Calories 250kcal

Ingredients

मैंगो शेक

  • 1 कटोरी आम कटा हुआ
  • 2 चमच चीनी
  • 1 गिलास दूध
  • कटे हुए पिस्ता काजू, बादाम ऊपर से डालने के लिए

मैंगो मस्तानी

  • 1 कटोरी आम कटा हुआ
  • 2 चमच चीनी
  • 1 गिलास दूध
  • कटे हुए पिस्ता काजू, बादाम ऊपर से डालने के लिए
  • वनीला आइसक्रीम

Instructions 

मैंगो शेक रेसिपी

  • कटे हुए आम और चीनी को मिक्सर में डाले। और मिक्सर में इनको पीस ले
  • अब इसमें दूध डाल दे
  • तब तक मिक्सर को चलते रहे जब तक ये सही से मिल ना जाये
  • इसको ग्लास में परोसे।
  • अब इसमें ऊपर से कटे हुए पिस्ता, काजू, और बादाम डाले। मैंगो शेक अब तैयार है

मैंगो मस्तानी रेसिपी

  • कटे हुए आम और चीनी को मिक्सर में डाले। और मिक्सर में इनको पीस ले
  • अब इसमें दूध डाल दे
  • एक आइसक्रीम वाला स्कूप भर कर आइस क्रीम डाले
  • तब तक मिक्सर को चलते रहे जब तक ये सही से मिल ना जाये
  • गिलास में कटे हुई आम के टुकड़े डाले।
  • इसमें अब 1 आइस क्रीम का स्कूप भर के आइस क्रीम डाले।
  • शेक को गिलास में डाले।
  • अब फिर इसमें ऊपर से आम के टुकड़े डाले सजाने के लिए
  • अब इसमें ऊपर से कटे हुए पिस्ता, काजू, और बादाम डाले। मैंगो मस्तानी अब तैयार है

Notes

  1. आप में केसर भी डाल सकते है स्वाद को बढाने के लिए।
  2. आप इसमें पीसी हुए इलाइची के दाने का पाउडर भी डाल सकते है खुशबू और स्वाद को बढ़ाने के लिए ।
  3. आम को पिस्ते वक़्त आप इसमें बादाम का पाउडर भी डाल सकते है बादाम का ज्यादा स्वाद लेन के लिए।
  4. अगर आप सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक है तो आप इसमें चीनी की जगह गुड़ या शहद भी डाल सकते है।
  5. फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करेंगे तो स्वाद ज्यादा आएगा। अगर डाइटिंग कर रहे है तो टोनड दूध ले सकते है।

मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी

subscribe to foody shoody channel button

क्या आपने इस रेसिपी को try किया?

अपनी डिश की फोटो खीचे और Instagram में @foodyshoodyofficial या टैग करे #foodyshoodyofficial को ।

हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।

अगर आप इस रेसिपी के बारे में कुछ भी पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट सेक्शन (comment section) में बता सकते हैं।
इस पोस्ट को अपने facebook, instagram, twitter, Pinterest पर शेयर करें।