ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी
This post is also available in: English
गर्मियों में मिल्कशेक किसको पसंद नही आता है ? हर कोई मिल्कशेक को पसंद करता है।
आज मै ओरेओ मिल्कशेक रेसिपी (ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी / ओरियो शेक रेसिपी) बताने जा रही हूँ।
इसमें सिर्फ ओरेओ बिस्कुट, दूध, आइसक्रीम डलती है।

ये बनाने मे बहुत ही आसान है। और ये बहुत ही जल्दी बन जाता है।
बच्चे और बड़े सभी को मिल्कशेक पसंद आता है। ये र्मियों के लिए बहुत ही अच्छा मिल्कशेक है और इसका स्वाद बाकि मिल्कशेक जैसे की केले का शेक, मैंगो शेक, स्ट्रॉबेरी शेक इन सब से थोड़ा अलग होता है।
इस ओरेओ शेक को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। आप इसे एक बार जरूर बनाये। आपको भी ये बहुत पसंद आएगा।
ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी | ओरियो मिल्कशेक रेसिपी
Ingredients
- 1 पैकेट ओरियो बिस्कुट
- 1.5 कप दूध
- 4 स्कूप वेनिला आइसक्रीम
- चॉकलेट सिरप या पिघली हुई कोई भी चॉकलेट वैकल्पिक
Instructions
- सबसे पहले ओरियो बिस्कुट को एक दूसरे से अलग कर ले। और जिस बिस्किट पर क्रीम न हो उसको ग्राइंडर मे डाले । और उन्हें पीस लें।
- इसके बाद ब्लेंडर में पाउडर ओरिओ बिस्किट मे, दूध डाले, जिस पर ऑरो क्रीम हो वो बिस्किट डाले, और वनीला आइसक्रीम के 3 स्कूप डाले ।
- इसे 1 से 2 मिनट के लिए ब्लेंडर में ब्लेंड करे।
- गिलास में चॉकलेट सिरप डालें, गिलास में मिल्कशेक डालें और गिलास के ऊपर वनीला आइसक्रीम स्कूप डालें। और इसे ओरियो बिस्कुट के टुकड़ों से गार्निश करें। ओरेओ मिल्कशेक तैयार है।
Notes
ओरियो बिस्कुट को Amazon से खरीदे
ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी वीडियो
