अपराजिता की चाय | नीली चाय

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

अपराजिता की चाय या नीली चाय अपराजिता के फूल से बनी एक हर्बल चाय है।

इस चाय के बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं। इन दिनों यह भारत में बहुत लोकप्रिय हो रही है।

अपराजिता का पौधा भारत में बहुत उगाया जाता है और इसके फूल दिखने में बेहद खूबसूरत होते है। घर पर अपराजिता की चाय बनाने का तरीकासीखते है।

अपराजिता की चाय नीली चाय

अपराजिता की चाय को ब्लू टी और बटरफ्लाई टी के नाम से भी जाना जाता है। अपराजिता क्लिटोरिया टर्नेटिया का हिंदी नाम है।

इस फूल वाले पौधे को एशियाई pigeonwings, blue bell vine, blue pea, butterfly pea, cordofan pea or Darwin pea के नाम से भी जाना जाता है। आप इसके बारे में विकिपीडिया पर अधिक पढ़ सकते हैं।

अपराजिता चाय या नीली चाय कैसे बनाएं

इस चाय की रेसिपी बहुत ही आसान है। इसके लिए पानी और अपराजिता के फूल ही चाहिए बस, ये सिर्फ 2 सामग्री से बन जाती है। नींबू का रस एक वैकल्पिक सामग्री है।

सबसे पहले आपको पानी उबाले। फिर इसमें 10-12 अपराजिता के फूल डालें।

इसे 3-4 मिनट तक उबलने दें। फिर इसे छलनी की मदद से छान लें।

चाय परोसने के लिए तैयार है। इसे गर्मागर्म या ठंडा परोसें।

अपराजिता चाय बनाने का वीडियो

अपराजिता की चाय | नीली चाय | बटरफ्लाई चाय

अपराजिता चाय या नीली चाय अपराजिता के फूल से बनी एक हर्बल चाय है। इस चाय के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ हैं।
Course Drinks
Cuisine Indian
Keyword अपराजिता की चाय, नीली चाय
Prep Time 3 minutes
Cook Time 4 minutes
Total Time 7 minutes
Servings 2 कप

Ingredients

  • कप पानी
  • 10-12 अपराजिता के फूल
  • ½ नींबू का रस

Instructions 

  • एक बर्तन लें और उसमें 2.5 कप पानी डालें। और उबाल लें।
  • इसमें 10-12 अपराजिता के फूल डालें।
  • अपराजिता के फूलो का रंग चाय के पानी में आ जाएगा।
  • चाय को कप या गिलास में छलनी की मदद से छान लें।
  • इस चाय का रंग नीला है। और यह पीने के लिए तैयार है।
  • अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ के लिए आप इसमें ½ नींबू का रस मिला सकते हैं। अगर आप इसमें ½ नींबू का रस मिला दें तो इसका रंग नीले से बैंगनी रंग में बदल जाएगा।

Notes

टिप्स स्वाद बढ़ने के लिए

स्वाद के लिए आप शहद, काला नमक, ताजा अदरक और पुदीना भी इसमें डाल सकते हैं। आप किसी को भी या 2 या अधिक के चीज़े डाल सकते हैं।