केले का शेक बच्चो और बड़ो को बहुत पसंद आता है।
आज हम केले का शेक या फिर कहे बनाना शेक बनाने की विधि जानेगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये बहुत ही जल्द तैयार हो जाता है।
ये बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट शेक है।

जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते है उनको ये शेक जरूर पीना चाहिए। ये शेक पीने से उनका वजन बढ़ना शुरू हो जायेगा।
इसे आप चाहे तो सुबह के नाश्ते के साथ या फिर शाम को पी सकते है। बच्चे जब स्कूल से घर आए तो ये उनको ठंडा शेक उनको बहुत पसंद आएगा।
ये शेक बहुत ही काम चीज़ो से बन जाता है। इसको बनाने के लिए आपको दूध, केले, चीनी और वनीला आइसक्रीम चाहिए।
मैं तो इसमें वनीला आइसक्रीम डालती हूँ। अगर आप चाहे तो आइसक्रीम ना भी डाले। फिर भी ये बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा।
कुछ टिप्स केले का शेक बनाने के लिए
- इसमें आप कच्चा केला न डाले। हमेशा आप इसके लिए पका हुआ केला ही डाले। इसका स्वाद अच्छा पके हुए केले से ही आएगा
- हमेश आप ठंडा दूध ही इस्तेमाल करे। गरम दूध का इस्तेमाल ना करे। दूध को गरम कर के ठंडा कर ले फिर इस्तेमाल करे।
- थोड़ा सा स्वाद बढ़ने के लिए इसमें आप बादाम को साथ में ही पीस ले।
अगर आपको आम पसंद है तो आपको आम का शेक भी पसंद होगा।
बच्चो को ओरिओ मिल्कशेक भी खूब पसंद आता है। ये भी आप एक बार जरूर बनाए। ये शेक ओरिओ बिस्कुट से बनता है।
केले का शेक | बनाना शेक बनाने की विधि
Ingredients
- 2 केले
- 1 गिलास ठंडा दूध
- 3-4 चम्मच चीनी या अपने स्वाद के अनुसार
- 2-3 स्कूप वनीला आइसक्रीम वैकल्पिक
- 1 इलायची
- कुछ बादाम कटा हुआ
- 7-8 बर्फ के टुकड़े
Instructions
- ब्लेंडिंग जार में केला, चीनी, बर्फ, दूध, 2 चम्मच वेनिला आइसक्रीम और पीसी हुई इलायची के दाने डाले।
- इसे ब्लेंड करें
- इसे ग्लास में परोसे । उसके ऊपर वनीला आइसक्रीम डाले।
- इसे बादाम से गार्निश करें।
Notes
- आप इसके ऊपर अन्य सूखे मेवे जैसे काजू, किशमिश, टूटी फ्रूटी आदि डाल सकते हैं। उसके बाद, यह बाजार की तरह ही दिखाई देगा और स्वाद लेगा।
- चीनी के बजाय, आप शहद भी डाल सकते है।
- अगर आपका केला पका हुआ है तो आपको चीनी की आवश्यकता नहीं होगी या बहुत कम चीनी की जरुरत पड़ेगी ।
केले का शेक |बनाना शेक बनाने की विधि – वीडियो
क्या आपने इस रेसिपी को try किया?
अपनी डिश की फोटो खीचे और Instagram में @foodyshoodyofficial या टैग करे #foodyshoodyofficial को ।
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।
अगर आप इस रेसिपी के बारे में कुछ भी पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट सेक्शन (comment section) में बता सकते हैं।
इस पोस्ट को अपने facebook, instagram, twitter, Pinterest पर शेयर करें।
Never miss a recipe.
Subscribe to our newsletter and get yummy recipes and kitchen tips to your email inbox.