मैंगो स्मूदी रेसिपी

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

आम की स्मूदी गर्मियों में सबसे अच्छी स्मूदी में से एक है। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है जैसे आम, दही, चीनी, इलायची।

दही के साथ मैंगो स्मूदी बनाने की आसान रेसिपी जानिए। इस रेसिपी में मैंने केले का इस्तेमाल नहीं किया है।

मैंगो स्मूदी रेसिपी

गर्मियों में आम खाना किसे पसंद नहीं होता है? गर्मियों में आनंद लेने के लिए इस ताज़ी मैंगो स्मूदी को तैयार करें।

मैंगो स्मूदी बनाने की विधि दही के साथ

इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको एक ताजा आम, दही, चीनी और इलायची चाहिए। मैंने स्मूदी को मीठा करने के लिए चीनी डाली है। आप चाहें तो चीनी ना भी डाले।

मैंगो स्मूदी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • आम: इसके लिए हमेशा ताजा और पके आम ले। और हमेशा वो आम की किस्मे ले जिसमें धागे न हों जैसे अल्फांसो, केसर, दशहरी आदि ।
  • दही: ताजा गाढ़ा घर का बना दही इसके लिए एकदम सही है।
  • चीनी: इसे मीठा करने के लिए चीनी की आवश्यकता होती है। नहीं तो आप इसमें खजूर या शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका आम काफी मीठा है तो आप चीनी नहीं डाले।
  • इलायची: इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची के दाने डाले।

बाकि स्मूदी रेसिपी की तरह। आपको सभी सामग्री को ब्लेंडिंग जार में डालना है और इसे ब्लेंड करना है। और स्मूदी तैयार है।

अन्य स्मूदी रेसिपी

पपीता स्मूदी
सेब केले की स्मूदी
केला चॉकलेट स्मूदी

मुझे भी शेक्स पसंद हैं। मेरे ज्यादातर केले का शेक, मैंगो शेक, स्ट्रॉबेरी शेक, चॉकलेट शेक पीती हूँ। यहां तक ​​कि बच्चे भी शेक और स्मूदी को बहुत पसंद करते हैं।

मैंगो स्मूदी रेसिपी वीडियो

मैंगो स्मूदी रेसिपी

मैंगो स्मूदी जिसे रसीले आम से बनाया गया है।
Course Drinks
Cuisine Indian
Keyword मैंगो स्मूदी रेसिपी
Prep Time 5 minutes
Cook Time 5 minutes
Total Time 10 minutes
Servings 2 गिलास

Ingredients

  • 1 कप आम कटा हुआ
  • 2 इलाइची के दाने
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • ½ कप दही

Instructions 

  • कटे हुए आम को जार में डालिये।
  • इसमें 2 इलाइची के दाने डाल दीजिये।
  • 2 बड़ी चम्मच चीनी डालें।
  • ½ कप दही डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • स्वादिष्ट स्मूदी तैयार है। सर्विंग ग्लास में परोसें।
  • इसे बादाम, पिस्ता जैसे सूखे मेवों से गार्निश करें।