पनीर पराठा

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

पनीर पराठा पनीर की स्टफिंग से भरके बनाया जाता है। पनीर पराठा एक स्वादिष्ट भरमा पराठा है जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है और इसके अंदर पनीर की स्टफिंग भरी जाती है।

इस पोस्ट में आप पनीर पराठा बनाने की विधि सीखेंगे।

पनीर पराठा

पनीर पराठा के बारे में

पनीर का पराठा उत्तर भारत में पंजाब के सबसे प्रसिद्ध पराठों में से एक है।

इसे आमतौर पर नाश्ते में बनाया जाता है। यह इतना पसंद किया जाता है कि लोग इसे अक्सर नाश्ते में तो खाते ही हैं। और लंच और डिनर में भी खाते है।

पनीर पराठा रेसिपी में पनीर को मैश किया जाता है और उसमें कुछ मसाले डाले जाते हैं। फिर इस पनीर की स्टफिंग को आटे में भरकर पराठा बनाया जाता हैं।

इस पराठे को आप लंच बॉक्स में भी बच्चों को दे सकते हैं।

इस पराठे को आम तौर पर अचार, दही या रायता, पुदीना और धनिये की चटनी, लस्सी या छाछ आदि के साथ परोसा जाता है।

मैं व्यक्तिगत रूप से इसे अचार (आम का आचार, नींबू का अचार, मिर्च का अचार आदि) और सर्दियों में चाय और गर्मियों में अचार और दही के साथ पसंद करती हूँ। मैं गर्मियों में पुदीने और धनिये की चटनी भी लेती हूँ।

मैं आपसे अनुरोध करती हूँ की आप मेरी बाकि पराठो की रेसिपी जरूर पढ़े
आलू पराठा
मूली पराठा
गोभी पराठा
प्याज पराठा
मेथी पराठा
चीनी पराठा

पनीर पराठा रेसिपी के लिए सामग्री

  • आटा: आटा न तो बहुत नरम और न ही बहुत सख्त गुन्दा होना चाहिए।
  • नरम पनीर: मुझे घर का बना पनीर पसंद है। अगर आपके पास घर का बना पनीर नहीं है तो परांठे के लिए हमेशा ताजा खरीदा हुआ नरम पनीर ही इस्तेमाल करें।

पनीर पराठा रेसिपी वीडियो

पनीर पराठा | पनीर पराठा कैसे बनाएं

यह पंजाबी पनीर पराठा बहुत ही स्वादिष्ट पराठा है। ये सुबह नाश्ते में खाने में बहुत ही मज़ा आता है।
Course Breakfast
Cuisine Indian, North Indian
Keyword पनीर पराठा कैसे बनाएं, पनीर पराठा बनाने की विधि, पनीर पराठा रेसिपी
Prep Time 30 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 45 minutes
Servings 6 पराठे

Ingredients

  • गेहूं का गुन्दा आटा
  • 200 ग्राम पनीर
  • अदरक कसा हुआ
  • 3 बारीक कटी हरी मिर्च
  • खाना पकाने का तेल
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • 1 नींबू का रस

Instructions 

पनीर की स्टफिंग तैयार करना

  • पनीर को कटोरे में कद्दूकस कर लीजिए।
  • कटी हुई हरी मिर्च को कटोरे में डालिए।
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
  • इसमें ½ छोटी चम्मच अजवायन डालें।
  • अब इसमें ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल दीजिए।
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • 1 छोटा चम्मच नमक या अपने स्वादानुसार डालें।
  • इसमें ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर डालिए।
  • अब इसमें 1 पूरा नींबू का रस डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं।
  • पनीर की स्टफिंग तैयार है।

परांठे में स्टफिंग भरने और बेलने की विधि

  • आटे की एक मध्यम आकार की लोई ले। लोई को दोनों तरफ से सूखा आटा लगाए।
  • इसे चकले पर रखिये। उंगलियों की सहायता से इसे थोड़ा फैला लें।
  • बेलन की सहायता से इसे धीरे से बेल लें। इसे तब तक बेलें जब तक इसका आकार 6-7 इंच न हो जाए।
  • इसके बीच में पनीर की स्टफिंग रख दें। और सुनिश्चित करें कि कोनों से 3 इंच की जगह छोड़ी गई है।
  • अब सभी कोनों को ध्यान से सील कर दें।
  • पराठे को अच्छी तरह सील कर ले नहीं तो उसमें से फिलिंग बाहर आ जाएगी।
  • अपनी उँगलियों की सहायता से आटे को फैला लें।
  • इसे दोनों तरफ से सूखे आटा लगाए या ऊपर से आटा छिड़कें।
  • इसे धीरे धीरे बेलिये और पराठे को 6 इंच के आकार का होने तक बना लीजिये। यह चपाती या रोटी के आकार के आसपास है।

पनीर पराठा बनाना

  • तवा गरम होने के बाद पराठे को तवे पर डाल दीजिये।
  • तवे का तापमान कम पर होना चाहिए। नहीं तो पराठा सख्त हो जाएगा।
  • इस पर बेले हुए पराठे को रखें।
  • जब नीचे से तरफ से आधा पक जाए, तो पराठे को पलट दें।
  • फिर परांठे पर पके तेल या देसी घी लगाए।
  • इसे फिर से पलटें। और इस बार दूसरी साइड पहली वाली से ज्यादा पक जानी चाहिए। परांठे थोड़ा थोड़ा सुनहरा भूरा होने लगेगा।
  • इस तरफ भी थोड़ा सा तेल या घी लगाए।
  • एक या दो बार पलटें जब तक यह दोनों तरफ से पक न जाए।
  • परांठे के किनारों को चमचे से दबाते हुए चारों तरफ से अच्छे से पकने दें।
  • यह दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होना चाहिए।
  • अब स्वादिष्ट पनीर पराठा परोसने के लिए तैयार है।