चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी एक बहुत बढ़िया गार्लिक ब्रेड स्नैक है जिसे हम पिज्जा के साथ या कभी कभी-कभी चाय या कॉफी के साथ खाते हैं।

यह चीज़ गार्लिक ब्रेड स्टिक जल्दी तैयार हो जाती है और सभी सामग्री हमेशा घर पर उपलब्ध होती है।

इन्हें चाय, कॉफी, लंच, शाम के नाश्ते में, या पार्टियों में या बच्चों की पार्टियों में स्नैक्स में परोसा जा सकता है। यह गार्लिक ब्रेड इटली का व्यंजन है।

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी के बारे में

हम इन गार्लिक ब्रेड स्टिक्स को डोमिनोज स्टाइल में बनाएंगे। इन स्टिक्स का स्वाद बिल्कुल डोमिनोज जैसा ही होगा

चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए हम किसी ओवन का प्रयोग नहीं करेंगे। यह चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी तवा या नॉन-स्टिक तवे पर बनाई जाती है।

इस रेसिपी को बनाने के लिए मैंने सफेद ब्रेड का इस्तेमाल किया है। इसके लिए आप अपनी पसंद की कोई भी ब्रेड इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैंने इसमें मोजरेला चीज का इस्तेमाल किया है। यदि आपके पास चीज़ नहीं है तो आप किसी भी चीज़ का उपयोग कर सकते हैं।

यह रेसिपी को बनाने के लिए बहुत ही कम चीज़ो की ज़रूरत है और सभी सामग्री घर पर आसानी से उपलब्ध हैं। यह रेसिपी मैंने बहुत ही सरल और आसान तरीके से बनाई है।

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी तवे पर बनाना

बच्चों को यह गार्लिक ब्रेड बहुत पसंद आती है।

वेजिटेबल मैकरोनी रेसिपी, वाइट सॉस पास्ता रेसिपी, क्रिस्पी मैकरोनी रेसिपी, चाउमीन रोल रेसिपी जैसे व्यंजन बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। कम से कम एक बार इन व्यंजनों को जरूर बनाए।

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी वीडियो

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी

डोमिनोज़ स्टाइल चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट।
Course Snack
Cuisine Italian
Keyword चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी
Prep Time 5 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 20 minutes

Ingredients

  • 100 ग्राम मक्खन पिघला हुआ
  • कटा हरा धनिया
  • 4 बड़े चम्मच लहसुन बारीक कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स
  • मोत्ज़ारेला चीज़ कसा हुआ
  • स्वीट कॉर्न उबले हुए

Instructions 

  • एक बड़ा कटोरा लें और उसमें 100 ग्राम मक्खन डालें।
  • फिर, कुछ बारीक कटा हरा धनिया डालें।
  • अब कटोरे में कटा हुआ लहसुन और 1 बड़ी चम्मच चिली फ्लेक्स डालें।
  • सभी को अच्छी तरह मिला दे ।
  • गार्लिक बटर तैयार है। यह मात्रा ब्रेड के चार स्लाइस पर प्रयोग करने के लिए पर्याप्त है।
  • सभी ब्रेड स्लाइस पर समान रूप से गार्लिक बटर लगाए।
  • अब, हम दो ब्रेड स्लाइस में कुछ कसा हुआ मोज़ेरेला चीज़ लगाएंगे।
  • फिर, चीज़ में कुछ उबले हुए कॉर्न डालें।
  • थोडी़ सी कटी हुई हरी मिर्च डालें। ये बिलकुल वैकल्पिक (optional) है।
  • ब्रेड को दूसरी ब्रेड पर रखकर इसे सैंडविच की तरह बनाए।
  • सैंडविच ब्रेड के दोनों तरफ थोड़ा गार्लिक बटर लगाए।
  • एक नॉन-स्टिक तवा लें, उसे तेज आंच पर गर्म करें।
  • अब गैस धीमी कर दें और इसके ऊपर गार्लिक ब्रेड रख दें।
  • यहां, मैंने कच्चे लहसुन का इस्तेमाल किया। अगर आप चाहे तो लहसुन को भून सकते हैं और फिर इसका उपयोग मक्खन में मिलाने के लिए कर सकते हैं।
  • ब्रेड को कुछ देर और सेकिए, ब्रेड के ऊपर थोडा़ अच्छा क्रिस्प होने दीजिये।
  • अब ब्रेड को पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेके।
  • चीज़ गार्लिक ब्रेड तैयार है। इसे कुछ पिज़्ज़ा सीज़निंग या पेरी-पेरी मसाला से गार्निश करें।
  • हमारी डोमिनोज स्टाइल गार्लिक ब्रेड तैयार है।
  • चाकू की सहायता से ब्रेड को लम्बा लम्बा काट लें।
  • केचप के साथ परोसें और अपनी घर की बनी गार्लिक ब्रेड का आनंद लें।