तांबे के बर्तन की सफाई

This post is also available in: English

This post may contain affiliate links which won’t change your price but will share some commission.

तांबे से बहुत ही सुन्दर बर्तन, सजावट की चीजे, मूर्तिया आदि बनती है। ये इनकी चमक के कारण और भी सुन्दर लगते है।

आप सभी इनकी चमक को बरकार रखना चाहते है।

Read this post in English

तांबे के बर्तन की सफाई

पर समय के साथ, ओक्सीजन से इनके ऊपर एक काली परत जम जाती है। और इनकी चमक कम हो जाती है।

भारत में ज्यादातर किचन ऐसे है जहाँ आज भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है।

तांबे के बर्तन में खाना खाने से शरीर के रोग दूर होते हैं। अगर सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीया जाए तो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

मुझे तांबे के बर्तन बहुत ही पसंद है। ये आपको भी बहुत ही पसंद होगे ?

चमकते हुए तांबे के बर्तन चाहे वो नए हो या पुराने बहुत ही अच्छे लगते है। ये आपकी रसोई को और भी सुन्दर बना देते है।

जब भी मै किसी बर्तन की दुकान के पास से निकलती हूँ। तो ये मेरा ध्यान अपनी तरफ खींच लेते है।

Modern Art Printed Antique Yoga Copper Water Bottle

आज मै आपको बताउंगी की घर पर ही मिलने वाले कुछ चीजो से आप तांबे के बर्तनों को कैसे साफ कर सकते है?

नीचे दिए गए 6 तरीको से आपको ताम्बे के बर्तनो और दूसरी चीजो को साफ करना बताऊँगी।

1 . पीताम्बरी शाइनिंग पाउडर :

यह बाजार में मिलने वाला सबसे अच्छा प्रोडक्ट है जो के तांबे के साथ साथ पीतल, अल्युमीनियम, लोहे, चांदी और स्टेनलेस स्टील को चमकाने में आता है

ये चिकनाहट के साथ साथ और दूसरे दाग भी हटाता है।

ये इन्हे चमकाने के साथ साथ इन्हे दागो से बचता है और इनकी चमक को बरकरार रखता है।

इसमे से चन्दन की बहुत ही मोहक खुशबू आती है। और इससे बहुत ही जल्दी ये चमक भी जाते है।

पीताम्बरी पाउडर को आप नीचे दिए गए Amazon के link से खरीद सकते है।

इससे आप तांबे, पीतल, अल्युमीनियम, लोहे, चांदी और स्टेनलेस स्टील के बर्तन चमका सकते हो।

2 . सिरका (vinegar) और नमक: इस तरीके में हम सिरका (vinegar) और नमक का उपयोग करेंगे।

सबसे पहले बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर (scrub pad) की मदद से सिरके को पूरे बर्तन पर लगा ले।

तांबे के बर्तन पर सिरका लगाना तांबे की सफाई के लिए

अब पूरे बर्तन पे नमक लगा ले और स्क्रबर (scrub pad) से ही rub कर ले।

तांबे के बर्तन पर नमक रगड़ें

जैसे जैसे नमक और सिरका आपस में rub होंगे वैसे वैसे ही तांबे का बर्तन साफ होता चला जाएगा।

तांबे का बर्तन सफाई के बाद चमकता हुआ

जब पूरा बर्तन साफ हो जाए तब उसे साफ़ पानी से धो ले और एक सूखे कपड़े से पोंछ दे।

चमकता हुआ तांबे का बर्तन

इस process  को करने में बिलकुल भी मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटो  ताम्बे का बर्तन चमचमाने लगता है।

3 . नमक और नीबू: इसमे हम निम्बू और नमक का इस्तेमाल करेगे।

निम्बू के आधे स्लाइस पे नमक लगा ले और इसी निम्बू स्लाइस को तांबे के बर्तन पर हलके हाथ से मसले (rub) करे।  

तांबे की सफाई के लिए नींबू लगाना

जैसे जैसे नमक लगी हुई निम्बू की स्लाइस बर्तन पे rub होगी वैसे ही बर्तन साफ होने लगेगा।

नमक और नींबू के साथ तांबे की सफाई

जब पूरा बर्तन साफ हो जाए तब उसे साफ पानी से धो ले और एक सूखे कपड़े से पोछ दे।

नमक और नींबू के तांबे की सफाई

इस process  को करने में भी बिक्लुल भी मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटो में बर्तन साफ हो जाता है।

तांबे के बर्तन की सफाई का वीडियो

इस वीडियो में मैंने तांबे के बर्तन को दो तरीको से साफ करना बताया है। एक को सिरका और नमक और दूसरा नमक और निम्बू वाले तरीके से।

हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।

subscribe to foody shoody channel button

4 . सिरका, नमक और आटा :

  • सबसे पहले एक कटोरी में नमक और सिरका मिला ले।
  • फिर इसमें थोड़ा सा आटा मिला के पेस्ट तैयार कर ले।
  • फिर इस पेस्ट को बर्तन पर रगडिये और 15 मिनट के बाद गरम पानी से धो ले।
  • इस process  को करने कुछ मिनटो का समय लगता है।

5 . इमली का पेस्ट :

  • 50 ग्राम इमली को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखे। और फिर इसे मसल ले।
  • इमली के पानी को स्क्रबर से बर्तन के ऊपर लगा दे। और 2-3 मिनटों तक छोड़ दे।
  • फिर स्क्रबर से इसको रगड़े। और फिर पानी से धो कर। कपडे से पोछ दे।

6 . टमाटर की चटनी (tomato ketchup)

  • थोड़ी सी टमाटर की चटनी (tomato ketchup) को स्क्रबर से ताम्बे के बर्तन पर लगा ले।
  • फिर इसे 15-20 मिनटों तक छोड़ दे। चटनी के एसिड (acid) अपना काम करना शुरू कर देंगे।
  • फिर स्क्रबर से इसको रगड़े। और फिर पानी से धो कर। कपडे से पोछ दे।

तांबे की देखभाल कैसे करे?

  • तांबे के बर्तनो को डिशवाशर (dishwasher) में ना धोए।
  • कभी भी खाली बर्तन को गरम ना करे। इसमें तेल या फिर खाना डाल के ही गरम करे।

अगर आपकी रसोई में चिमनी है तो तो इसे भी आप घर पर ही साफ कर सकते है। इसके लिए मेरी चिमनी की सफाई वाली पोस्ट पढ़े

अगर आप इस रेसिपी के बारे में कुछ भी पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट सेक्शन (comment section) में बता सकते हैं।

इस पोस्ट को अपने facebook, instagram, twitter, Pinterest पर शेयर करें।

क्या आपने इस तरीके को try किया?

अपनी तांबे के बर्तनो की फोटो खीचे और Instagram में @foodyshoodyofficial या टैग करे #foodyshoodyofficial को ।

हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।