आज हम ब्रोकली सलाद बनाते है । मैंने जो भी ब्रोकोली की सलाद खाई है ये उनमें से सबसे स्वादिष्ट है।
यह स्वादिष्ट और बहुत पौष्टिक सलाद है। यह ताजा ब्रोकोली, पुदीना, धनिया और बादाम के साथ बनाया जाता है।
यह नाश्ते, दोपहर और रात के खाने के लिए एकदम बढ़िया है। पर आप इसे किसी भी टाइम खा सकते है।

यह भारतीय शैली में बनाई गई ब्रोकोली सलाद है। इसमें डालने वाली चीज़े बहुत कम हैं जो की हर घर में मिल जाती हैं।
आप ब्रोकोली से अलग अलग तरह की सलाद बना सकते हैं।
ब्रोकोली कच्चा या पका हुआ ले?
ब्रोकोली सलाद को कच्चे या पके हुए ब्रोकोली के साथ बनाया जा सकता है। यदि आपको कच्ची ब्रोकोली पसंद नहीं है, तो आप इसे स्टीम भी कर सकते हैं। मैंने इस सलाद में स्टीम की हुई ब्रोकोली का इस्तेमाल किया है। लेकिन कई सलादो में कच्ची ब्रोकोली का भी उपयोग किया जाता है।
यदि आप इसे स्टीम नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे उबलते पानी में ब्रोकली के टुकड़े डालें। इसे 1 मिनट तक उबालें। ये ज्यादा ना पके इसके लिए इसे पानी से निकालें और बर्फ के पानी में डाले। इसे फिर पानी से निकाल के पहले ब्रोकोली को सूखा लें। और फिर इस्तेमाल करे।
लेकिन यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है की आप ब्रोक्कोली को कच्चा या पका के खाना चाहते है।आप सलाद को अपने हिसाब से बना सकते हैं जैसे आप इसे पसंद करते हैं।
मुझे टिप्पणियों में बताएं कि आप ब्रोकोली सलाद कैसे बनाते है?

ब्रोकोली सलाद बनाने के लिए कुछ सुझाव
- सलाद के लिए हमेशा ताजी सब्जियों का उपयोग करें।
- इसे ताजा परोसें। इसे फ्रिज पर स्टोर नही करे।
इसे अधिक पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें अन्य सूखे मेवे जैसे कि काजू, अखरोट, किशमिश आदि मिला सकते हैं। आप इसमें तिल, सूरजमुखी के बीज आदि मिला सकते है।
क्या आपके लिए ब्रोकोली सलाद अच्छा है?
हाँ, यह हमारे लिए बहुत अच्छा है। यह विटामिन ए, सी, के, बी 9, खनिज और फाइबर से भरा है। यह कोलेस्ट्रॉल स्तर, शुगर और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह कुछ प्रकार के कैंसर से भी बचाता है। ब्रोकली के स्वास्थ्य लाभों के बारे में अधिक जानकारी ले।
ब्रोकली सलाद रेसिपी
Ingredients
- 1 ब्रोकोली
- 10 बादाम
- धनिये के पत्ते
- पुदीना
- ½ नींबू का रस
- 1 इंच अदरक बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल
- ½ छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार
Instructions
- बादाम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें
- ब्रोकली और बादाम को 3 से 5 मिनट तक स्टीम करें
- स्टीमर से निकालें और कटोरे में डाले ।
- इसमें धनिया, पुदीना के पत्ते और अदरक डालें।
- इसमें जैतून का तेल, पीसी हुई काली मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाएं।
- इसे मिला ले
- गरमा गरम सर्व करें।
ब्रोकली सलाद रेसिपी वीडियो
क्या आपने इस रेसिपी को try किया?
अपनी डिश की फोटो खीचे और Instagram में @foodyshoodyofficial या टैग करे #foodyshoodyofficial को ।
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए रेसिपी वीडियो का नोटिफिकेशन तुरन्त पाए।
अगर आप इस रेसिपी के बारे में कुछ भी पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट सेक्शन (comment section) में बता सकते हैं।
इस पोस्ट को अपने facebook, instagram, twitter, Pinterest पर शेयर करें।
Never miss a recipe.
Subscribe to our newsletter and get yummy recipes and kitchen tips to your email inbox.