ढोकला रेसिपी
This post is also available in: English
क्या आप ढोकला बनाना जानते हैं? अगर नहीं, तो मैं आपको ढोकला बनाना सिखाऊँगी ।
ढोकला एक स्टीम्ड स्नैक है जिसे बेसन और कुछ मसालों से बनाया जाता है। यह एक नरम, स्पंजी और स्वादिष्ट स्नैक है।
इस पोस्ट में मैं ढोकला बनाने की रेसिपी सिखाऊँगी। मैंने इसे बनाने के सारे स्टेप्स वीडियो में दिखाए है।
![ढोकला रेसिपी](https://www.foodyshoody.com/wp-content/uploads/2022/11/dhokla-recipe.webp)
ढोकला गुजरात का पारम्परिक व्यंजन है। यह गुजरात के साथ-साथ पूरे भारत में बहुत खाया जाता है। लगभग सभी गुजराती इसे बनाना जानते हैं। लेकिन दूसरे लोगों को बढ़िया ढोकला बनाना नहीं आता है।
वे इसे बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन उनका ढोकला स्पंजी नहीं होता है। बिल्कुल बाजार जैसे स्वाद के लिए आपको मेरी रेसिपी को धयान से देख कर बनाना होगा।
मेरी बाकि स्नैक रेसिपी जो बेसन या दाल से बनी है
बेसन का चीला
मूंग दाल चीला रेसिपी
ब्रेड बेसन टोस्ट रेसिपी
आप मेरी अन्य स्नैक रेसिपी को पढ़ सकते हैं जिसे मैंने ब्लॉग पर पोस्ट किया है।
ढोकला रेसिपी वीडियो
ढोकला रेसिपी
Ingredients
ढोकले के लिए
- 2 कटोरी बेसन
- 1 बड़ा चम्मच ईनो
- 1 नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच सूजी
- हल्दी पाउडर
- चीनी
- नमक
- तेल
- पानी
तड़के के लिए
- 10-12 करी पत्ते
- 3-4 हरी मिर्च
- हींग
- राई
- चीनी
- नमक
- तेल
Instructions
बैटर बनाना
- एक बड़े कटोरे में बेसन दाल ले।
- अब इसमें सूजी डालें।
- इसमें चीनी डाले। और अच्छे से मिक्स कर ले।
- थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अच्छे से इसका घोल बनाए और ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे।
- इसमें हल्दी पाउडर नमक और नींबू का रस मिलाए।
- इसे अच्छे से मिलाएं। बैटर ना ही ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा पतला होना चाहिए।
- इसे 10-15 मिनट के लिए प्लेट से ढककर रख दीजिए।
ढोकले को स्टीम करना
- एक बड़े बर्तन या कढ़ाई या कुकर में। 1-2 गिलास पानी डालें।
- प्लेट से ढककर पानी उबाल लें।
- जिस थाली के कोने हों या ढोकला की थाली में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये।
- घोल में ईनो पाउडर डालिये और 1 बड़ी चम्मच पानी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। और सुनिश्चित करें कि आप इसे तेजी से मिलाए।
- बैटर को तेल लगी प्लेट में डालें। और धीरे से प्लेट को सतह पर थपथपाएं ताकि बैटर समान रूप से फैल जाए।
- बैटर वाली प्लेट को बर्तन के अंदर सावधानी से रखें और प्लेट से ढक दें।
- और धीमी गैस की आंच पर इसे 15-20 मिनट तक स्टीम करें। बीच में प्लेट को न हटाए।
- अब इसमें कांटा या चाकू डालकर देखें कि यह अच्छी तरह से भाप में पका है या नहीं। अगर यह साफ नहीं निकलता है तो इसे फिर से 2-3 मिनट के लिए भाप में पका लें।
तड़का बनाने की विधि
- पैन गरम करें और इसमें 1/2 छोटा चम्मच तेल डालें।
- इसमें 1/4 छोटी चम्मच हींग डाल दीजिए।
- इसमें 1 छोटी चम्मच राई डाल दीजिए।
- इसे अच्छे से मिलाएं और फूटने दें।
- इसमें बीच से चीरी हुई हरी मिर्च डालें।
- इसमें करी पत्ता डालें। और थोडा सा पकने दे।
- इसमें करीब 1 गिलास पानी डालें।
- इसमें 2 छोटी चम्मच चीनी और 1 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए।
- तेज आंच पर चीनी को पिघलाएं और उन्हें उसमें घुलने दें।
- एक बार उबाल आने के बाद गैस का चूल्हा बंद कर दें। और तड़के को ठंडा होने दीजिए।
ढोकले को काटना
- ढोकला के चाकू से किनारे से ढीला कर दें। ढोकला की थाली के ऊपर एक प्लेट रखिये। ढोकला को पलट कर प्लेट में रख लीजिये।
- अब ढोकला को मनचाहे आकार में काट लें।
- ढोकला के ऊपर चम्मच से तड़के का पानी डालें। और अब धीरे धीरे सारा ढोकला तड़का ढोकला के ऊपर डाल दें।
- ढोकला परोसने के लिए तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई?
अपनी रेसिपी की फोटो खींच कर मुझसे share करें @foodyshoodyofficial पर या Instagram पर #foodyshoodyofficial us को टैग करें।
हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारी नई वीडियो रेसिपी वीडियो आते ही जानिए।
अगर आप इस रेसिपी से संबंधित कुछ पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं। अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी तो please स्टार रेटिंग दीजिये।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो कृपया इसे retweet करे या इसे Facebook या Pinterest पर share करे।