Go Back

मैंगो आइसक्रीम रेसिपी

बिना कंडेंस्ड मिल्क और क्रीम के यह मैंगो आइसक्रीम रेसिपी तैयार करें, जिससे बनाना आसान है। और सारी सामग्री आसानी से मिल जाती है। यह मैंगो आइसक्रीम सिर्फ दूध, आम और चीनी से बनाई जाती है।
Prep Time30 minutes
फ्रिज में ज़माने का समय12 hours
Total Time12 hours 30 minutes
Course: Dessert
Cuisine: Indian
Keyword: मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका, मैंगो आइसक्रीम रेसिपी
Servings: 3 लोगो के लिए

Ingredients

  • 1 लीटर दूध
  • ½ आम टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 आम का गूदा
  • ½ कटोरी चीनी या स्वादानुसार
  • पिस्ता
  • बादाम

Instructions

  • दूध को तेज आंच पर उबाल लें, और दूध में उबाल आने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें। और चमचे से चला ले।
  • दूध को तब तक उबालते रहे जब तक कि वह 300-350 मिली लीटर न रह जाए।
  • इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसे इस तरह चलाएं कि इसमें सारी मलाई मिल जाए।
  • गैस बंद कर दें और दूध को कमरे के तापमान तक ठंडा कर लें।
  • इसमें आम का गूदा मिलाएं। और इसे अच्छे से मिला लें।
  • मिश्रण को कंटेनर में डालें। और 3-4 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
  • इस समय, यह पूरी तरह से जमी नहीं है। कटे हुए आम के टुकड़े मिलाएं और कुछ सूखे मेवे डालें। और इसे अच्छे से मिला लें।
  • इसके ऊपर बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
  • इसे जमने के लिए 10-12 घंटे के लिए फ्रीज करें।
  • मैंगो आइसक्रीम तैयार है। मनचाहे आकार में काट कर सर्व करें।