Go Back

रबड़ी बनाने की विधि

यह सबसे आसानी से बनने वाली रेसिपी है। यह दूध से बनती है जिसे धीमी आंच पर गाढ़ा किया जाता है। इसका आप ऐसे ही या अन्य व्यंजन जैसे जलेबी, गुलाब जामुन आदि के साथ खा सकते है।
Prep Time5 minutes
Cook Time1 hour
ठंडा करने का समय1 hour
Total Time2 hours 5 minutes
Course: Dessert, Sweet Dish
Cuisine: North Indian
Servings: 2 लोगो के लिए
Calories: 175kcal

Ingredients

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 2-3 पिसी हुई इलायची के दाने
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • 5-6 कटे हुए पिस्ता
  • 5-6 कटे हुए बादाम

Instructions

  • दूध को तेज आंच पर उबालें, इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें।
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-1
  • इसके ऊपर मलाई आने के बाद, इसे पैन के कोने में एक तरफ कर दे। और इसके बाद इसे चलाएं।
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-2
  • हर कुछ मिनटों के बाद मलाई को किनारे पर करते रहे।
  • अब आप देखेंगे कि कढ़ाई में दूध आधा रह गया है.
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-3
  • आप देखेंगे कि दूध बहुत कम बचा है और दूध में दाने बन गए हैं।
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-4
  • अब इसमें इलायची के दाने का पाउडर डाल दीजिए
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-5
  • 2 बड़े चम्मच चीनी डालें।
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-6
  • इसे अच्छे से मिलाएं।
  • गैस स्टोव को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
  • ठंडा होने पर पिस्ता और बादाम से ऊपर से डाल कर परोसें।
    रबड़ी बनाने की विधि स्टेप्स-7

Video