Go Back

ग्रिल सैंडविच | वेज ग्रिल्ड सैंडविच रेसिपी

Prep Time10 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time25 minutes
Course: Indian Street Food, Snack
Cuisine: Indian
Keyword: ग्रिल सैंडविच, वेज ग्रिल्ड सैंडविच रेसिपी
Servings: 2 सैंडविच

Ingredients

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 चीज़ स्लाइस
  • 1 खीरा
  • 1 बड़ा प्याज
  • 1 टमाटर
  • ग्रीन सॉस
  • टोमेटो केचप
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक
  • चाट मसाला
  • मक्खन

Instructions

  • दो ब्रेड स्लाइस पर टोमैटो केचप लगाएं।
  • फिर इन दोनों स्लाइस पर हरी मिर्च की केचप लगाएं।
  • ब्रेड स्लाइस पर गोल कटे हुए प्याज़ रखें।
  • फिर प्याज के ऊपर गोल कटे हुए खीरे को रख दें।
  • सब्जियों पर काली मिर्च पाउडर छिड़कें।
  • इसके बाद इसके ऊपर नमक और चाट मसाला छिड़कें।
  • दोनों ब्रेड स्लाइस पर चीज़ स्लाइस रखें।
  • चीज़ स्लाइस के ऊपर गोल कटे टमाटर रखें।
  • इसके ऊपर सारे मसाले छिड़क दें।
  • ब्रेड के अन्य 2 स्लाइस लें और उन पर मक्खन लगाएं।
  • पहले से बने स्लाइस के ऊपर बटर लगा हुआ ब्रेड स्लाइस रखें।
  • ब्रेड के ऊपर थोड़ा सा बटर लगाएं।
  • अब सैंडविच ग्रिल करने के लिए तैयार है
  • 1-2 मिनट के लिए ग्रिलर को प्रीहीट करें।
  • ग्रिलर को मक्खन से ग्रीस कर लें।
  • दोनों सैंडविच को ग्रिल करने के लिए ग्रिल पर रखें।
  • सैंडविच को 1-2 मिनट के लिए ग्रिल करें
  • इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें और टमॅटो कैचप और पुदीने की चटनी के साथ स्वादिष्ट ग्रिल्ड सैंडविच परोसें।

Notes

  • हरी मिर्च की केचप की जगह आप पुदीने और धनिये की चटनी ले सकते हैं।
  • आप सैंडविच में शिमला मिर्च के स्लाइस और उबले हुए आलू डाल सकते हैं।
  • अपने सैंडविच में और सब्जियां डालने के लिए आप इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी और चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे क्रंच के लिए सादे आलू के चिप्स के साथ परोसें।