Go Back

मूली का पराठा रेसिपी | मूली का पराठा कैसे बनाते हैं

स्वादिष्ठ मूली के पराठो का मजा लीजिये सर्दियों में गरमा गरम चाय के साथ। जिसके साथ मक्खन और अचार भी है।
Prep Time30 minutes
Cook Time30 minutes
Total Time1 hour
Course: Breakfast, Dinner, Lunch
Cuisine: Indian, North Indian
Keyword: पंजाबी मूली पराठा रेसिपी, मूली का पराठा कैसे बनाते हैं, मूली का पराठा रेसिपी
Servings: 4 पराठे

Ingredients

  • 3 मध्यम आकार की मूली कद्दूकस की हुई
  • आटा
  • 1 इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • तेल
  • ¼ छोटा चम्मच अजवायन
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर वैकल्पिक

Instructions

मूली पराठे के लिए मिश्रण बनाने की विधि

  • मूली को कद्दूकस कर लें और हाथों के बीच दबा कर उसका पानी निचोड़ लें।
  • एक कटोरे में कद्दूकस की हुई मूली डालें।
  • कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
  • ¼ छोटा चम्मच अजवायन और नमक डालें।
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर और ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • इसे अच्छे से मिलाएं।

पराठा बेलने के लिए स्टेप्स

  • आटे की एक मध्यम आकार की लोई तोड़ ले। इसे दोनों तरफ सूखा आटा लगाए।
  • इसे चकले पर रखिये। अंगुलियों की सहायता से इसे थोड़ा फैला लें।
  • बेलन की सहायता से इसे धीरे से बेल लें। इसे तब तक बेलें जब तक इसका आकार 6-7 इंच न हो जाए।
  • इसके बीच में मूली की स्टफिंग डालें। कोनों से 3 इंच की जगह छोड़ी दे।
  • सभी किनारों को एक साथ लाएं और किनारों को सील करने के लिए दबा दे।
  • इस पर सूखा आटा लगा लार थोड़ा सा फैला लें।
  • पराठे को 6 इंच के आकार में बेल लें।

मूली पराठा बनाने की विधि

  • गैस स्टोव पर तवा गरम करें।
  • उस पर बेला हुआ पराठा रखें।
  • परांठे को पलट दीजिये, जब वह आधा पक जाए।
  • अब इसपर तेल या देसी घी लगाए।
  • इसे फिर से पलटें, दूसरी तरफ भी पहले वाले से ज्यादा पक जाएगी।
  • पकी हुई तरफ भी थोडा़ सा तेल या घी लगा दीजिए।
  • इसे एक या दो बार पलटें जब तक यह दोनों तरफ से पक न जाए।
  • परांठे के किनारों को चमचे से दबाते हुए चारों तरफ से अच्छे से पका लें।
  • जब इसका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे तवे से उतार लें।
  • गरमागरम परोसे।