रसमलाई बनाने की विधि | रसमलाई कैसे बनाई जाती है
स्वादिष्ट रसमलाई जिसमें पिस्ता, बादाम और केसर के स्वाद से भरी है।
Prep Time10 minutes mins
Cook Time1 hour hr
Resting Time3 hours hrs
Total Time4 hours hrs 10 minutes mins
Course: Side Dish, Sweet Dish
Cuisine: North Indian
Servings: 12 पीस
छेना / पनीर के लिए
- 1 लीटर दूध
- 2 चम्मच नींबू का रस
- पानी
रबड़ी के लिए
- 1 लीटर दूध
- 250-300 ग्राम चीनी
- 10-12 केसर
- इलायची पाउडर
- 8-10 बादाम कटे हुए
- 10-12 पिस्ता कटा हुआ
छेना बनाने के लिए
दूध को गैस पर उबालें।
उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसे कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने दें।
नींबू के रस में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं
धीरे-धीरे दूध में एक एक चम्मच रस डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
धीरे-धीरे फिर से मिश्रण में नींबू का रस का एक चम्मच डालें और इसे अच्छी तरह से हिलाएं।
सारे नींबू का रस डालने के बाद दूध को एक तरफ रख दें।
5-7 मिनट के बाद यह फट जाएगा।
साफ कपड़ा लें, और फटे वाले दूध को छान ले।
इसे पानी से साफ करें ताकि नींबू के रस या सिरके की गंध चली जाए। इसमें से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए इसे हाथ से निचोड़ ले ।
इसे एक प्लेट में रखें।
इसे हाथ से मसल लें और एक लोई बनाएं
कुछ समय बाद यह नरम हो जाएगा।
रसमलाई के लिए दूध बनाने के लिए
दूध को उबालें
उबाल आने पर गैस को कम कर दे।
10-12 केसर के तार और इलाईची का पाउडर डाले ।
दूध में कुछ कटा हुआ पिस्ता और बादाम डाले
कुछ मिनटों तक इसे हिलाते रहें। दूध गाढ़ा होकर आधी मात्रा में रह जाएगा।
इसमें 100 ग्राम चीनी मिलाएं।
जब चीनी पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
चाशनी बनाने की विधि
पतीला में एक कटोरी पानी लें।
चाशनी बनाने के लिए 250 से 300 ग्राम चीनी डालें।
पानी उबा ले।
उबलते पानी में कुछ छैना के गोले डालें। एक बार में सभी गोले ना डाले।
इसे ढककर तेज आंच पर 15-20 मिनट तक उबालें। इसे 2-3 मिनट बाद बीच बीच में हिलाते रहें।
गोलों को उबालने के बाद उनका आकार बढ़ जाएगा।
उसे ठंडा हो जाने दें।
इसमें से अतिरिक्त चाशनी निकालने के लिए चम्मच से निचोड़ें। और इसे दूसरे कटोरे में रखें।
रसमलाई बनाने की विधि
छैना के गोलों के ऊपर रबड़ी डालें।
इसे 3-4 घंटे के लिए अलग रख दें ताकि वे दूध को सोख सकें।
ठंडा होने के लिए 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
इसे ठंडा ही परोसे ।