Go Back

अरबी की सब्जी

Servings: 4 लोगो के लिए

Ingredients

  • 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 500 ग्राम अरबी
  • ¼ छोटा चम्मच राई
  • 1 चुटकी हींग
  • 15-20 कड़ी पत्ते
  • 1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • लहसुन वैकल्पिक
  • 2 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2-3 बड़े टमाटर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार
  • पानी
  • ¼ छोटा चम्मच अमचूर वैकल्पिक

Instructions

  • अरबी को छीलकर गोल टुकड़ों में काट लीजिए।
  • कढ़ाई गरम करें और उसमें 3-4 बड़ी चम्मच सरसों का तेल डालें।
  • इन्हें ढक्कन या प्लेट से ढक दें।
  • और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद इसे चलाते हुए फिर से ढककर अगले 8-9 मिनिट तक पकाएं।
  • अरबी लगभग पूरी तरह से पक चुकी है।
  • कढ़ाई से अरबी को चमचेसे निकालिये।
  • उसी तेल में ½ छोटी चम्मच राई डालें और उन्हें फूटने दें।
  • इसमें एक चुटकी हींग डालें।
  • अब इसमें 15-20 कढ़ी पत्ता डालें। और उन्हें फूटने दें।
  • इसमें 1 इंच बारीक कटी अदरक डालें और पकने दें।
  • इसमें 2 बारीक कटी हरी मिर्च डालकर पकने दें।
  • इसमें 2 बारीक कटे हुए प्याज़ डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएँ।
  • इसमें 2-3 टमाटर का पेस्ट डालें। और अच्छे से मिला लें।
  • इसमें ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल दीजिए।
  • अब इसमें ½ छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए।
  • इसमें 1 बड़ी चम्मच धनिया पाउडर डाल दीजिए।
  • और अंत में ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार डालें। और अच्छे से मिला लें।
  • मसाले को एक प्लेट से ढककर मध्यम आंच पर पकाएं।
  • अपनी पसंद के अनुसार तरी बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें।
  • इसमें सारी अरबी डाल दीजिए और अच्छे से मिला लें।
  • इसे ढक्कन से ढककर 5 से 7 मिनिट तक मसाले के स्वाद के साथ मिलाने के लिए पका लीजिए।
  • मेरी अरबी सूखी लग रही है, इसलिए मैंने तरी बढ़ने के लिए पानी डाला है।
  • मैंने छोटा चम्मच सूखा अमचूर डाले। अतिरिक्त स्वाद के लिए। यह पूरी तरह से वैकल्पिक है।
  • इसे कटे हरे धनिये से सजाकर रोटी या परांठे के साथ खाए।