Go Back

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी

डोमिनोज़ स्टाइल चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट।
Prep Time5 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time20 minutes
Course: Snack
Cuisine: Italian
Keyword: चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी

Ingredients

  • 100 ग्राम मक्खन पिघला हुआ
  • कटा हरा धनिया
  • 4 बड़े चम्मच लहसुन बारीक कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स
  • मोत्ज़ारेला चीज़ कसा हुआ
  • स्वीट कॉर्न उबले हुए

Instructions

  • एक बड़ा कटोरा लें और उसमें 100 ग्राम मक्खन डालें।
  • फिर, कुछ बारीक कटा हरा धनिया डालें।
  • अब कटोरे में कटा हुआ लहसुन और 1 बड़ी चम्मच चिली फ्लेक्स डालें।
  • सभी को अच्छी तरह मिला दे ।
  • गार्लिक बटर तैयार है। यह मात्रा ब्रेड के चार स्लाइस पर प्रयोग करने के लिए पर्याप्त है।
  • सभी ब्रेड स्लाइस पर समान रूप से गार्लिक बटर लगाए।
  • अब, हम दो ब्रेड स्लाइस में कुछ कसा हुआ मोज़ेरेला चीज़ लगाएंगे।
  • फिर, चीज़ में कुछ उबले हुए कॉर्न डालें।
  • थोडी़ सी कटी हुई हरी मिर्च डालें। ये बिलकुल वैकल्पिक (optional) है।
  • ब्रेड को दूसरी ब्रेड पर रखकर इसे सैंडविच की तरह बनाए।
  • सैंडविच ब्रेड के दोनों तरफ थोड़ा गार्लिक बटर लगाए।
  • एक नॉन-स्टिक तवा लें, उसे तेज आंच पर गर्म करें।
  • अब गैस धीमी कर दें और इसके ऊपर गार्लिक ब्रेड रख दें।
  • यहां, मैंने कच्चे लहसुन का इस्तेमाल किया। अगर आप चाहे तो लहसुन को भून सकते हैं और फिर इसका उपयोग मक्खन में मिलाने के लिए कर सकते हैं।
  • ब्रेड को कुछ देर और सेकिए, ब्रेड के ऊपर थोडा़ अच्छा क्रिस्प होने दीजिये।
  • अब ब्रेड को पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेके।
  • चीज़ गार्लिक ब्रेड तैयार है। इसे कुछ पिज़्ज़ा सीज़निंग या पेरी-पेरी मसाला से गार्निश करें।
  • हमारी डोमिनोज स्टाइल गार्लिक ब्रेड तैयार है।
  • चाकू की सहायता से ब्रेड को लम्बा लम्बा काट लें।
  • केचप के साथ परोसें और अपनी घर की बनी गार्लिक ब्रेड का आनंद लें।