Go Back

ब्रेड घेवर बनाने की विधि

स्वादिष्ट ब्रेड घेवर जो झटपट बन जाए।
Prep Time10 minutes
Cook Time30 minutes
Total Time40 minutes
Course: Sweet Dish
Cuisine: Indian
Keyword: ब्रेड घेवर
Servings: 5 घेवर

Ingredients

  • 5 ब्राउन या सफ़ेद ब्रेड
  • 1 कप चीनी
  • ½ कप पानी
  • रबड़ी
  • देशी घी
  • बारीक कटे बादाम
  • बारीक कटा हुआ पिस्ता
  • चांदी का वर्क

Instructions

ब्रेड को गोल आकर में काटना

  • एक ब्रेड लें और उसे कटोरी से गोल आकार में काट लें। अतिरिक्त ब्रेड को किनारों से हटा दें।
  • उसी ब्रेड में, एक बोतल के ढक्कन का उपयोग करके बीच से एक छोटा गोला काट लें ताकि उसका आकार घेवर जैसा दिखे।
  • सभी ब्रेड को को इसी तरह काट ले।

चाशनी बनाने की विधि

  • पैन गरम करें, उसमें 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालें।
  • चीनी को पिघलने दें। चाशनी की एक बूंद उंगली और अंगूठे पर लें। और चेक करें कि 1 तार बनी है या नहीं। अगर यह तार नहीं टूटता है तो इसका मतलब है कि आपकी 1 तार की चाशनी तैयार है।
  • आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

ब्रेड को तलना और घेवर बनाना

  • कढ़ाई में देसी घी गरम करें।
  • आंच को मध्यम कर दें, इसमें एक ब्रेड स्लाइस डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। तलने में शायद 5-7 मिनट लगेंगे।
  • सभी ब्रेड स्लाइस को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये।
  • अब ब्रेड को चीनी की चाशनी में कुछ सेकण्ड्स के लिए डूबा दे। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद नहीं है तो इसे चाशनी में नहीं डाले।
  • घेवर के ऊपर रबड़ी अच्छे से लगा ले।
  • घेवर पर चांदी का वर्क लगाएं।
  • इसे बारीक कटे बादाम और पिस्ते से सजाएं।
  • स्वादिष्ट ब्रेड रबड़ी घेवर परोसने के लिए तैयार है।