भटूरे की रेसिपी | भठूरे रेसिपी
फूले हुए भटूरे बनाना सीखें।भटूरे को आमतौर पर नाश्ते और दोपहर के भोजन में खाया जाता है। छोले भठूरे बहुत ही स्वादिष्ट नाश्ता है तो पुरे उत्तर भारत में खाया जाता है।
Prep Time4 hours hrs
Cook Time30 minutes mins
Total Time4 hours hrs 30 minutes mins
Course: Breakfast, Lunch
Cuisine: North Indian, Punjabi
Keyword: भटूरे की रेसिपी, भठूरे रेसिपी
Servings: 5 लोगो के लिए
- 100 ग्राम मैदा
- 1 गिलास गुनगुना पानी
- 1 बड़ा चम्मच खाना पकाने का तेल
- 1 कप दही
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- ½ छोटा चम्मच खमीर (यीस्ट)
- मीठा सोडा
- सूजी वैकल्पिक अगर आपके पास खमीर नहीं है
खमीर तैयार करने की विधि
एक कटोरी में चीनी डालिये
थोड़ा गुनगुना पानी डालें।
चीनी घुलने तक इसे अच्छे से मिलाएं।
फिर इसमें ½ छोटी चम्मच यीस्ट डाल दीजिए।
इसे अच्छी तरह से चलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दें।
भटूरे का आटा बनाने की विधि
मैदा को एक बड़े कटोरे में डाले और इसमें खमीर जो अभी बनाया था मिला दीजिये।
अब इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और कप दही डाल कर मिला दीजिए।
चमचे से मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये।
खाना पकाने का तेल डालें और आटा गूंथ लें।
आटा नरम होना चाहिए।
अब जरूरत के हिसाब से गुनगुना पानी मिलाकर आटा गूंथे। कुछ मिनट तक आटा गूंथते रहे।
आटा तैयार है।
आटे पर थोडा़ सा तेल लगा लीजिये।
और आटे को गीले कपड़े से ढक दें। और 3-4 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर फेरमेंटशन के लिए रख दें।
3-4 घंटे के बाद, आटा अच्छी तरह से फरमेंट हो जाएगा। आटा फूल के लगभग दो गुना हो जाएगा। आटे को हल्का सा गूंथ लें। आटा भटूरे बनाने के लिये तैयार है।
भटूरे को बेलने और तलने की विधि
थोड़े से आटे की लोई लें और इसे गोल आकार दें।
आप इसे लोई में तेल लगाकर या उस पर थोड़ा सा मैदा लगाकर बेल सकते हैं।
इसे चकले पर रखिये। अंगुलियों की सहायता से इसे थोड़ा फैला लें।
बेलन की सहायता से इसे धीरे से बेल लें। और अपनी पसंद के अनुसार अंडाकार या गोल आकार दें।
एक कढ़ाई में तेज़ आंच पर तेल गरम करें। और ध्यान रहे कि तेल बहुत गर्म हो।
बिला हुआ भटूरा डालने से पहले तेल का तापमान चेक कर लें। आटे का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालिये, अगर यह एकदम ऊपर आ जाता है तो इसका मतलब तेल सही गरम है।
बेले हुए भटूरे को धीरे से कढ़ाई में डालिये। गैस की आंच तेज रखें।
एक तरफ से तलने के बाद इसे पलट दें।
इसे दोनों तरफ से तल लें।
बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट भटूरे परोसने के लिए तैयार हैं।