Go Back
सूखे नारियल की बर्फी
Print Recipe
4 from 1 vote

सूखे नारियल की बर्फी (sukhe nariyal ki barfi kaise banate hain)

स्वादिष्ट सूखे नारियल की बर्फी जो आप व्रत में भी खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
Prep Time10 minutes
Cook Time35 minutes
Cooling and Setting time1 hour
Total Time1 hour 45 minutes
Course: Sweet Dish
Cuisine: Indian, North Indian
Keyword: sukhe nariyal ki barfi kaise banate hain, सूखे नारियल की बर्फी
Servings: 4 लोगो के लिए

Ingredients

  • 1 मध्यम साइज सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 150 ग्राम चीनी
  • चीनी का आधा पानी
  • 2 चम्मच देशी घी
  • काजू वैकल्पिक
  • बादाम वैकल्पिक
  • सूखा मेवा वैकल्पिक

Instructions

चाशनी बनाए की विधि

  • नॉन स्टिक कड़ाई में पानी और चीनी डाले।
  • गैस को तेज आंच पर करके चीनी को घुलने दे। तबतक इसे लगातार चलाते रहे।
  • जैसे ही चीनी पिंघल जाए गैस की आंच बिलकुल कम कर दे।
  • एक तार की चाशनी बनाने के लिए गाढ़ा होने तक चलाते रहे।
  • एक छोटी सी प्लेट में चाशनी ले कर ठंडा करे और ऊँगली और अँगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 1 तार बनता है तो चाशनी तैयार है।

नारियल की बर्फी बनाने की विधि :

  • चाशनी तैयार होने पर इसमें कसा हुआ नारियल डाले
  • अब इसे अच्छी तरह चला ले।
  • एक प्लेट पर अच्छे से देसी घी लगा ले।
  • प्लेट में पूरा मिक्सचर निकाल ले और चारो और अच्छे से बराबर फैला ले।
  • 1-2 घंटो तक ठंडा होने दे।
  • ठंडा होने के बाद इसे चाकू से अपनी पसंद के आकर में काट ले।
  • नारियल की बर्फी तैयार है।

Video

Notes

  • नारियल की बर्फी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप काजू, बादाम, केसर, किशमिश, खरबूजे के बीज, इलाइची पाउडर, आदि डाल सकते है।
  • इसमे चीनी की जगह आप गुड़ से भी बना सकते है। इससे इसका पूरा स्वाद ही बदल जायेगा।
  • तेज़ धार वाले चाकू से बर्फी आसानी से कट जाएगी।