Go Back

बेसन का चीला बनाने की विधि | बेसन का चीला कैसे बनता है

ये स्वादिष्ट बेसन चीला एक भारतीय पैनकेक है जिसे बेसन, प्याज और कुछ मसालों से बनाया जाता है।
Prep Time10 minutes
Cook Time20 minutes
Total Time30 minutes
Course: Snack
Cuisine: Indian
Keyword: बेसन का चीला कैसे बनता है, बेसन का चीला बनाना, बेसन का चीला बनाने की विधि
Servings: 4 लोगो के लिए

Ingredients

  • 1 कटोरी बेसन
  • 2-3 बड़ी चम्मच तेल
  • 3 मध्यम आकर की प्याज बारीक कटा हुई
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • पानी
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक

Instructions

चीले का बैटर बनाना

  • एक बड़े कटोरे में बेसन और बारीक कटा प्याज और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
  • इसमें ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए।
  • इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
  • अब हमें इसका बैटर बनाना है। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें।
  • फिर से थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।
  • कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • हमें इसे इतना पतला करना है की बैटर को तवे पर फैला सके।

बेसन का चीला पकाना

  • गैस पर नॉन स्टिक तवा गरम करें।
  • कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच तेल डालिये।
  • तवे पर 1 चम्मच घोल डालें।
  • धीरे से घोल को गोलाकार दिशा में फैलाएं। इसे धीरे-धीरे फैलाएं ताकि चीला टूट न जाए। गोल आकार का चीला बनाने की कोशिश करे।
  • इस समय सुनिश्चित करें कि गैस की आंच मध्यम से थोड़ी काम हो।
  • चीले के बेस को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • चीले के किनारों पर तेल की कुछ बूंदें डालें।
  • इसे सावधानी से पलटें। और दूसरी तरफ से भी पका लें।
  • दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। और बीच-बीच में सभी तरफ से समान रूप से पकने के लिए दबाएं।
  • आपका बेसन चीला परोसने के लिए तैयार है।