Go Back

आटे का हलवा | आटे का हलवा बनाने की विधि

Prep Time5 minutes
Cook Time10 minutes
Total Time15 minutes
Course: Sweet Dish
Cuisine: Indian, North Indian
Keyword: आटे का हलवा, आटे का हलवा कैसे बनाते हैं, आटे का हलवा बनाने की विधि
Servings: 4 कटोरी

Ingredients

  • 1 कटोरी गेहूं का आटा
  • 1 कटोरी कटोरी देसी घी
  • 1 कटोरी कटोरी चीनी
  • किशमिश
  • 1 गिलास पानी

Instructions

  • गैस की आंच जलाए और कढ़ाई गरम करें।
  • इसमें सारा घी डालकर पिघला लें।
  • इसमें 1 कटोरी गेहूं का आटा मिलाएं।
  • इसे चमचे से चलाते हुए लगातार चलाते रहें।
  • इसे चलाकर इसकी सारी गाठे खत्म कर लें।
  • हलवा बनाने के लिए आपको इसे लगातार चलाते रहना है।
  • आप देखेंगे कि हलवे का रंग बदल रहा है।
  • जब यह भुन जाए तो इसमें 1 कटोरी चीनी डाल दीजिए।
  • चीनी मिला कर थोड़ा सा पानी डाल कर मिला दीजिये।
  • इसे चलाते हुए बीच-बीच में पानी डालते जाएं।
  • अब हलवा गाढ़ा हो गया है और उसका रंग बदलकर गहरा भूरा हो गया है।
  • आप देखेंगे कि वह हलवा कढ़ाई में नहीं चिपक रहा है। इसका मतलब है कि यह तैयार है।
  • इसमें किशमिश डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • आटे का हलवा परोसने के लिए तैयार है।
  • इसे किशमिश और कटे हुए बादाम से गार्निश करें।

Notes

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा और देसी घी डालें।