Go Back

चीनी का पराठा रेसिपी

Ingredients

  • गूंदा हुआ आटा
  • सूखा आटा
  • चीनी
  • तेल या घी

Instructions

  • गूंदे हुए आटे से थोड़ा आटा लेकर उसकी गोल लोई बना लें।
  • लोई को थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर दोनों हाथों से कटोरी बना लीजिए।
  • अब थोड़ा और सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से लोई को बेल लें
  • इसमें 2 चम्मच चीनी डाल दीजिए।
  • आटे की लोई के सभी किनारों को सील कर दें।
  • पराठे को हल्का सा बेल लीजिए। इसे ज्यादा टाइट न दबाएं नहीं तो चीनी किनारों से बाहर आ जाएगी।
  • गैस पर तवा गरम करें।
  • बेले हुए पराठे को तवे पर डालिये।
  • जब पराठा आधा पक जाए तो उसे पलट दें।
  • पराठे के ऊपर की तरफ तेल या घी लगाए।
  • इसे फिर से पलट दें और इस तरफ भी घी लगाए।
  • अब इसे दोनों तरफ से समान रूप से तब तक पकाए जब तक कि यह चारों तरफ से सुनहरा भूरा न हो जाए।
  • चीनी का पराठा खाने के लिए तैयार है।