Go Back

ढोकला रेसिपी

Ingredients

ढोकले के लिए

  • 2 कटोरी बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच ईनो
  • 1 नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • हल्दी पाउडर
  • चीनी
  • नमक
  • तेल
  • पानी

तड़के के लिए

  • 10-12 करी पत्ते
  • 3-4 हरी मिर्च
  • हींग
  • राई
  • चीनी
  • नमक
  • तेल

Instructions

बैटर बनाना

  • एक बड़े कटोरे में बेसन दाल ले।
  • अब इसमें सूजी डालें।
  • इसमें चीनी डाले। और अच्छे से मिक्स कर ले।
  • थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अच्छे से इसका घोल बनाए और ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे।
  • इसमें हल्दी पाउडर नमक और नींबू का रस मिलाए।
  • इसे अच्छे से मिलाएं। बैटर ना ही ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा पतला होना चाहिए।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए प्लेट से ढककर रख दीजिए।

ढोकले को स्टीम करना

  • एक बड़े बर्तन या कढ़ाई या कुकर में। 1-2 गिलास पानी डालें।
  • प्लेट से ढककर पानी उबाल लें।
  • जिस थाली के कोने हों या ढोकला की थाली में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये।
  • घोल में ईनो पाउडर डालिये और 1 बड़ी चम्मच पानी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। और सुनिश्चित करें कि आप इसे तेजी से मिलाए।
  • बैटर को तेल लगी प्लेट में डालें। और धीरे से प्लेट को सतह पर थपथपाएं ताकि बैटर समान रूप से फैल जाए।
  • बैटर वाली प्लेट को बर्तन के अंदर सावधानी से रखें और प्लेट से ढक दें।
  • और धीमी गैस की आंच पर इसे 15-20 मिनट तक स्टीम करें। बीच में प्लेट को न हटाए।
  • अब इसमें कांटा या चाकू डालकर देखें कि यह अच्छी तरह से भाप में पका है या नहीं। अगर यह साफ नहीं निकलता है तो इसे फिर से 2-3 मिनट के लिए भाप में पका लें।

तड़का बनाने की विधि

  • पैन गरम करें और इसमें 1/2 छोटा चम्मच तेल डालें।
  • इसमें 1/4 छोटी चम्मच हींग डाल दीजिए।
  • इसमें 1 छोटी चम्मच राई डाल दीजिए।
  • इसे अच्छे से मिलाएं और फूटने दें।
  • इसमें बीच से चीरी हुई हरी मिर्च डालें।
  • इसमें करी पत्ता डालें। और थोडा सा पकने दे।
  • इसमें करीब 1 गिलास पानी डालें।
  • इसमें 2 छोटी चम्मच चीनी और 1 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए।
  • तेज आंच पर चीनी को पिघलाएं और उन्हें उसमें घुलने दें।
  • एक बार उबाल आने के बाद गैस का चूल्हा बंद कर दें। और तड़के को ठंडा होने दीजिए।

ढोकले को काटना

  • ढोकला के चाकू से किनारे से ढीला कर दें। ढोकला की थाली के ऊपर एक प्लेट रखिये। ढोकला को पलट कर प्लेट में रख लीजिये।
  • अब ढोकला को मनचाहे आकार में काट लें।
  • ढोकला के ऊपर चम्मच से तड़के का पानी डालें। और अब धीरे धीरे सारा ढोकला तड़का ढोकला के ऊपर डाल दें।
  • ढोकला परोसने के लिए तैयार है।