पालक के पत्तों को धोकर सुखा लें।
एक बाउल में 1 कप बेसन और 1 बड़ी चम्मच चावल का आटा डालें।
फिर इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच अमचूर और 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल दीजिए।
और इसे अच्छे से मिला लें।
थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर से थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।
हमें हर बार थोड़ा थोड़ा पानी डालना है ताकि गांठ न बने। हमें इसका थोड़ा पतला घोल बनाना है।
कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।
पालक के हर पत्ते को घोल में डुबोकर तेल में तलने के लिए डाल दें।
एक तरफ से तलने के बाद इन्हे पलट दें।
दोनों तरफ से तलने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए।
प्लेट में कुछ तले हुए पालक के पत्ते रखें।
इसके ऊपर थोडा़ सा कटा हुआ प्याज़ डालें।
फिर इसमें थोडी़ सा पुदीने और धनिया की चटनी डालें।
और इसके ऊपर इमली की चटनी डालें।
इसके ऊपर थोडा़ सा दही डालें।
इसके ऊपर चाट मसाला छिड़कें।
इसे सेव भुजिया से सजाएं।
इसके ऊपर थोड़ा सा अनार दाना डालें।
आपकी पालक पत्ता चाट तैयार है।